Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में 40 डिग्री तापमान का टॉर्चर! आज और कल लू का अलर्ट, मार्च में ही गर्मी का सितम

दिल्ली में 40 डिग्री तापमान का टॉर्चर! आज और कल लू का अलर्ट, मार्च में ही गर्मी का सितम

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

मार्च के महीने में ही उत्तर भारत में गर्मी सताने लग गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। 29 और 30 मार्च को दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान दिल्‍ली-एनसीआर में तेज गर्म लू चलेगी।

मार्च में ही पारा 40 डिग्री
मार्च महीने में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है। लू चलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में भी गर्मी से लोग परेशान है। IMD के मुताबिक, अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान आज 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
इस महीने के अंत तक पूर्वोत्तर में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

यहां भी गर्मी का सितम
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश और सौराष्ट्र-कच्छ में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में लोगों को भी अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। झारखंड में भी तापमान में वृद्धि होने वाली है। यहां कम से कम 10 जिलों में अगले तीन दिन लू चलेगी।

source news: punjabkesari

40 degree temperature torture in Delhi! Today and tomorrow heat wave alert faridabadnews faridabadnews24 summer season in March itself
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.