
कई हैकर्स फोटो-एडिटिंग, बैंकिंग, सोशल मीडिया, शॉपिंग ऐप्स का फायदा उठाकर स्कैम करने की कोशिश करते रहते हैं।इसका स्कैमर्स मैलिशियस ऐप को टारगेटेड डिवाइस में इंस्टॉल करवाने की कोशिश करते हैं। ऐसे ऐप्स को लेकर समय-समय पर रिपोर्ट आती रहती है।अब एक बार फिर एक मैलवेयर को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है।मैलिशियस ऐप को टारगेटेड डिवाइस में इंस्टॉल करवाने के बाद स्कैमर्स यूजर्स के प्राइवेट डेटा जैसे फोटो, वीडियो और लॉगिन क्रेडेंशियल हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक Craftsart Cartoon Photo Tools ऐप,यूजर्स की फेसबुक डिटेल्स को चुरा रहा है।इस ऐप का यूज स्कैम करने के लिए किया जा रहा है। ये ऐप यूजर की लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मांग कर रहे हैं। Google के अनुसार, इस ऐप को 100,000 बार से ज्यादा बार इंस्टॉल किया जा चुका है. इसका मतलब है कि इस ऐप को अभी भी यूज किया जा रहा हैं।ऐसे ऐप्स से बचने के लिए Google Play Protect को ऑन रखें और किसी थर्ड पार्टी जगह से ऐप को इंस्टॉल ना करें।
source news: voiceoffreedom
