Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » LPG: सरकार ने किया ऐलान, इस राज्य में हर परिवार को सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे फ्री

LPG: सरकार ने किया ऐलान, इस राज्य में हर परिवार को सालाना 3 रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे फ्री

faridabadnews24By faridabadnews24March 30, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

गोवा सरकार ने प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया है. गोवा सरकार ने नई कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए ये कहा है कि वह राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देगी, जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता के दौरान यह घोषणा की. आपको बता दें कि प्रमोद सावंत की कैबिनेट में मुख्यमंत्री और आठ अन्य मंत्री शामिल हैं.

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट करते हुए कहा , ‘मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की. कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है.’ गौरतलब है कि पिछले महीने हुए गोवा में हुए विधान सभा चुनाव से पहले, भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह वादा किया था कि अगर पार्टी यानी भाजपा सत्ता में आती है तो प्रदेश के हर परिवार को हर साल में तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा.

सीएम प्रमोद सावंत ने विपक्ष का को दिया जबाब 

इसके बाद गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि लौह अयस्क खनन को फिर से शुरू करना और रोजगार सृजन मौजूदा कार्यकाल के दौरान उनकी प्राथमिकताएं रही हैं. विरोधियों द्वारा उन्हें ‘आकस्मिक मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर सावंत ने कहा कि इस बार वह राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ‘निर्वाचित’ हुए हैं, उन्हें ‘चयनित नहीं’ किया गया है.  गौरतलब है कि प्रमोद सावंत ने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 40 सदस्यीय सदन में 20 सीटें जीतीं. भाजपा ने यह चुनाव सावंत के नेतृत्व में ही लड़ा था. 

 

source news: zeenews

every family in this state will get 3 LPG cylinders annually for free faridabadnews faridabadnews24 LPG: Government announced
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.