Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर में आएगी खुशहाली और सुख-समृद्धि, चैत्र नवरात्रि के दौरान जरूर अपनाएं ये वास्तु टिप्स

घर में आएगी खुशहाली और सुख-समृद्धि, चैत्र नवरात्रि के दौरान जरूर अपनाएं ये वास्तु टिप्स

faridabadnews24By faridabadnews24March 31, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का प्रमुख पर्व है. इस साल यह 2 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल, 2022 तक चलेगी. धार्मिक दृष्टिकोण से चैत्र नवरात्रि बेहद है. नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा का विधान है. चैत्र नवरात्रि, व्रत और पूजा-अर्चना के साथ-साथ वास्तु दोष दूर करने के लिए भी खास है. माना जाता है कि इस नवरात्रि की अवधि में कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

चैत्र नवरात्रि के लिए ये वास्तु टिप्स हैं खास

-चैत्र नवरात्रि की अवधि में मां लक्ष्मी की भी उपासना की जाती है. चैत्र नवरात्रि के सभी दिन घर के प्रवेश द्वार पर माता लक्ष्मी के पैर अंदर की ओर आते हुए बनाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. साथ ही धन-वैभव में बढ़ोतरी होती है.

-चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश में जल भरकर उसमें लाल फूल और अक्षत डालें. इसके बाद इस कलश को दफ्तर या व्यापार स्थल के मुख्य द्वार पर पूर्व या उत्तर दिशा में रखें. ऐसा करने से व्यापार में तरक्की मिलती है.

-जो भक्त नवरात्रि में व्रत रखते हैं उन्हें अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन जरूर करना चाहिए. कन्याओं को भोजन कराते वक्त उनका मुंह पूरब या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में बरकत आती है.

-चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है. ऐसे में कलश स्थापना (घट स्थापना) करते वक्त वास्तु नियम का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कलश स्थापना ईशान कोण (पूर्व-उत्तर का कोना) में करना उत्तम माना गया है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह दिशा पूजा-पाठ के लिए शुभ है. इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

-चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योति का विशेष महत्व है. ऐसे में इसे जलाते वक्त वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में अखंड दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से बीमारियां दूर होती हैं. साथ ही शत्रुओं से भी छुटकारा मिलता है.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

source news: zeenews

Chaitra Navratri Chaitra Navratri 2022 Chaitra Navratri Dates Chaitra Navratri Vastu Tips faridabadnews faridabadnews24 Happiness and happiness and prosperity will come in the house must follow these Vastu tips during Chaitra Navratri Vastu Shastra Vastu Tips For Chaitra Navratri Vastu Tips For Happiness Vastu Tips For Home Vastu Tips For Office Vastu Tips For Prosperity
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.