
फरीदाबाद : बदलाव हमारी कोशिश और मिशन पिंक हेल्थ ग्रुप साथ मिलकर समाज में जागरूकता अभियान चलाती रही है और समय समय पर महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए कार्य करती रही है। जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की टीम से सुषमा यादव और मिशन पिंक हेल्थ ग्रुप से डाॅ दीपा गुप्ता और डाॅ मनिषा जी ने मिलकर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सर्वोत्तम माता पुरस्कार में हिस्सा लिया और वहां पर आई हुई सभी माताओं को आयरन की कमी से होने वाली बिमारी और अनिमिया के लक्षण,कारण और आयरन की कमी को पुरा करने के लिए कौन कौन सी चीजें खानी चाहिए साथ ही कौन की दवाई लेनी चाहिए और अनिमिया के कारण और उसके समाधान पर भी महिलाओं को जागरूक किया, साथ ही बदलाव हमारी कोशिश की संस्थापक सुषमा यादव ने सभी महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर भी महिलाओं को समझाया।
महिला एवं बाल विकास विभाग से अनिता जी ने सर्वोत्तम माता पुरस्कार के रूप में सभी महिलाओं को नगद पुरस्कार राशि भी बांटी। इस कार्यक्रम में बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने भी सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बांटे। डाॅ दीपा गुप्ता ने सभी महिलाओं को आयरन की गोलियां बांटी और सभी महिलाओं के खुन की जांच करते हुए सभी महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को सुना और उन समस्याओं का समाधान भी किया।
