
आगर आप टीचर की नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) दिल्ली ने फैकल्टी के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना पड़ेगा. योग्य अभ्यर्थी एनआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन करने की आखरी तारीख 29 अप्रैल 2022 तय की गई है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के जरिए 27 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही करें. क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म संस्थान की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि इन पदों के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है. इसी के साथ पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.
अभ्यर्थियों का तरफ से अपलोड की जाने वाली आवश्यक योग्यता, अनुभव पत्र, जन्म तिथि, जाति प्रमाण पत्र, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र की फोटो, हस्ताक्षर और स्व-सत्यापित प्रतियों को आवेदक सक्षम प्राधिकारी ही सत्यापित करेगा. बाकी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनआईटी दिल्ली की ऑफिशियल वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर विजिट कर सकता है.
इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में टीचरों की तीन विभिन्न कैटेगरी में भर्ती की जाएगी, जिसमें से ग्रुप ए के टीचरों के लिए तीन पदों को भरा जाएगा. वहीं ग्रुप बी के टीचरों के लिए 11 पद और ग्रुप सी के टीचरों के लिए 13 पद पर भर्ती की जाएगी. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय रहते हुए इन पदों के लिए आवेदन कर दें.
source news: zeenews
