
प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे के निर्देशानुसार कल राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नरसिंहपुर की टीम द्वारा सभी ने अपने घरों में पक्षियों के लिए पानी भरे बर्तन रखे। वैसे तो सभी सदियों से अपने घरों में पक्षियों और जानवरों के लिए गर्मियो में पानी रखते हैं। लेकिन जब कोई कार्य टीम के द्वारा किया जाता है तो सफलता जरूर मिलती है। शायद ही नरसिंहपुर में कोई पक्षी अब प्यास के कारण अपने प्राणों की आहुति देगा। इस कार्य में संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पांडे, सरला पांडे, अरुणा दुबे, नीरा बुधौलिया, सपना शर्मा, वत्सला त्रिवेदी, रचना त्रिवेदी, शालू भाटिया, सविता महोबिया, मीना शर्मा, कविता दुबे, मनीषा पुरोहित , सुनीता शर्मा, कामिनीं दुबे ने सहयोग किया और अपनी अपनी कॉलोनी में लोगो को पानी रखने हेतु प्रेरित किया।
