Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोरोना की चौथी लहर; ओमिक्रॉन+डेल्‍टा के बाद अब XE का कहर, देखें

कोरोना की चौथी लहर; ओमिक्रॉन+डेल्‍टा के बाद अब XE का कहर, देखें

faridabadnews24By faridabadnews24April 3, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

New Covid-19 variant XE, New Covid Variant XE, Covid 19 India कोरोना वायरस एक बार फिर से अपनी चौथी लहर के साथ दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा है। हालिया रिपोर्ट में जहां पहले से कई गुणा संक्रामक ओमिक्रॉन+डेल्‍टा के मेल से बने BA.2 सब वेरिएंट को कोरोना की चौथी लहर के लिए जिम्‍मेवार माना जा रहा था, वहीं अब नई रिपोर्ट बता रही है कि बीए.2 से भी अधिक खतरनाक और बेहद तेजी से फैलने वाला New Covid Variant XE की पहचान की गई है। यह कोरोना वायरस का नया म्‍यूटेंट है, जो अब तक के सभी कोरोना वायरस म्‍यूटेंट से कहीं अधिक तेजी गति से और बहुत अधिक संचरित होता है।

कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट के उद्भव का हवाला देते हुए कई रिपोर्टों में कहा गया है कि यह New Covid Variant XE के रूप में जाना जाता है। जो ओमि‍क्रॉन के बीए.2 सब वेरिएंट की तुलना में अधिक पारगम्य है। टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी ने New Covid Variant XE को लेकर देश के नागरिकों से घबराने और पैनिक नहीं होने का आग्रह किया है। बताया गया है कि विशेषज्ञ लगातार New Covid Variant XE के विकास की निगरानी कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी (टीआईजीएस) के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि नया सब वेरिएंट New Covid Variant XE पहली बार जनवरी के मध्य में उभरा। लेकिन, इसके लिए पैनिक बटन दबाने की कोई आवश्यकता नहीं है। दुनियाभर में अब तक New Covid Variant XE के केवल 600 मामले सामने आए हैं। हमें इस पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अब तक COVID-19 कोरोना वायरस के किसी भी वेरिएंट की तुलना में XE नामक नया सब वेरिएंट अधिक तेजी से फैल सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि यह COVID-19 की लहर पैदा कर सकता है। कोरोना की चौथी लहर पर स्‍पष्‍ट रूप से बोलते हुए टीआइजीएस के निदेशक ने कहा कि इस समय कोई संकेत मौजूद नहीं है कि यह नया वेरिएंट इतना मजबूत है कि यह कोरोना वायरस की नई लहर पैदा कर सके। हमें कुछ और समय इंतजार करना चाहिए। डॉ मिश्रा ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी सुरक्षा उपाय करना महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारें और समाज का एक वर्ग यह घोषणा करने के लिए उत्सुक है कि कोरोना महामारी खत्म हो गई है। अभी भी लोगों को मास्क का उपयोग करना चाहिए। नियमों के अनुसार कोरोना के टीके लगवाने चाहिए। जहां कहीं बूस्टर डोज लग रहा हो, उसे लगवा लेना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अनावश्यक क्लस्टरिंग से बचना चाहिए। रोजमर्रा के जीवन में नजदीकी लोगों से भी मास्‍क पहनकर ही मिलना चाहिए।

इधर Covid 19 India भारत में बीते दिन 1260 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए। जबकि देश के अलग-अलग राज्‍यों में पिछले 24 घंटों में 83 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 184.52 करोड़ से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण अभियान में अब तक 1.81 करोड़ से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

source news: jagran

faridabadnews faridabadnews24 Fourth wave of Corona; After Omicron+Delta now the havoc of XE See
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.