Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हजूर बाबा सावन सिंह जी ने लाखों लोगों को अध्यात्म के रास्ते पर चलाया – संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

हजूर बाबा सावन सिंह जी ने लाखों लोगों को अध्यात्म के रास्ते पर चलाया – संत राजिन्दर सिंह जी महाराज

faridabadnews24By faridabadnews24April 3, 2022No Comments3 Mins Read

हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज के 74वें बरसी भंडारे के अवसर पर सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने यू-ट्यूब पर शिकागो, अमेरिका से लाईव टेलीकास्ट के ज़रिये अपना पावन संदेश समस्त मानवजाति को दिया। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने इस विशेष अवसर पर अपने संदेश में कहा कि, ”हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज ने अपनी दया और दिव्य-प्रेम के द्वारा लाखों लोगों के जीवन को रोशन कर दिया। उन्होंने इस अंधकार से भरी दुनिया में प्रभु की ज्योति को फैलाया जिससे कि उनका ध्यान रूहानियत की ओर हुआ और वे अध्यात्म के रास्ते पर अग्रसर हुए। उन्होंने उन सभी लोगों को प्रभु की ज्योति और प्रेम का अनुभव भी प्रदान किया। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने पिछली शताब्दी के महान संत द्वारा दिखाए गए आध्यात्मिक मार्ग को समझाते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया प्रेम और एकता का संदेश किसी आस्था या धर्म से संबंधित न होकर पूरे विश्व के लिए था।

जिन लोगों ने उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में ढाला, वे मनुष्य जीवन के वास्तविक उद्देश्य को जान पाए और अंत में वे सभी अपनी आखिरी मंज़िल यानि पिता-परमेश्वर तक पहुँच गए। वे चाहते थे कि हम अपने जीवन के मुख्य ध्येय जोकि अपने आपको जानना और पिता-परमेश्वर को पाना है, को जाने और उसे पूरा करने में अपने कदम बढ़ाएं। बाबा सावन सिंह जी महाराज का जन्म 27 जुलाई 1858 को ग्राम महिमासिंहवाला, जिला लुधियाना, पंजाब में हुआ। वे अपने सत्संगों के ज़रिये समझाया करते थे कि पिता-परमेश्वर की संतान होने के नाते हममें से हरेक उन्हें पा सकता है जोकि हमारे इस मनुष्य जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने मानव-जाति के कल्याण हेतु आध्यात्मिक जागृति की भविष्यवाणी की थी कि पश्चिम के देशों में रूहानियत बड़ी तेजी से फैलेगी। उनके पश्चात परम संत कृपाल सिंह जी महाराज और संत दर्शन सिंह जी महाराज ने विश्वभर में अनेक यात्राएं करके रूहानियत की इस तालीम को जन-जन तक पहुँचाया और आज भी वो रूहानी कार्य सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज द्वारा हम सबका मार्गदर्शन कर रहा है।

सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

सावन कृपाल रूहानी मिशन
मीडिया प्रभारी
सौरव नरूला

faridabadnews faridabadnews24 Hazur Baba Sawan Singh ji led lakhs of people on the path of spirituality - Sant Rajinder Singh Ji Maharaj
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.