
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मकान में रखे AC फ्रीज का कंप्रेसर फटने से आग धधक उठी. घर में पुराने AC फ्रीज को रिपेयर करने का काम किया जा रहा था. आग एक युवक की झुलसने से मौत हो गई. आग मनोहर नगर के मकान में लगी थी. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. बुरी तरह झुलसने और दम घुटने से 45 वर्षीय संजय की दर्दनाक मौत हो गई.
दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. गुरुग्राम के न्यू कालोनी थाना क्षेत्र के मनोहर नगर इलाके की घटना है. मकान में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई.दरअसल सुबह दकमल विभाग को सूचना मिली थी के मनोहर नगर के मकान में भीषण आग लगी है और मकान मालिक संजय मकान के अंदर फंसा है. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पर लिया लेकिन मकान मालिक संजय को बचा नही पाए. बहरहाल गुरुग्राम पुलिस के शव को कब्ज़े में ले मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है.
घर में अकेला कमाने वाला था मृतक संजय
घटना के वक़्त संजय घर मे मौजूद था जबकि उसकी बीवी बच्चों को स्कूल छोड़ने गयी हुई थी. संजय घर मे अकेला कमाने वाला था और घर पर ही परचून की दुकान चलाता था. आग लगने का कारण AC फ्रीज के कंप्रेसर के फटने की वजह बताया जा रहा है. गर्मियां बढ़ते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है और तमाम उपायों के बावजूद ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाना चुनौतीपूर्ण बनता है रहा है.
source news: mysirsa
