Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पृथला क्षेत्र का हो रहा चहुंमुखी विकास मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से : नयनपाल रावत

पृथला क्षेत्र का हो रहा चहुंमुखी विकास मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24April 4, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

फरीदाबाद :  हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से पृथला क्षेत्र बिना भेदभाव समान रूप से चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है, कोरोना महामारी के चलते विकास का पहिया जो थम गया था, अब फिर से तेजी से चलने लगा है और क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकास कार्य करवाए जा रहे है। श्री रावत रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत सरूरपुर की यादराम कालोनी व श्याम नगर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कालोनीवासियों ने विधायक नयनपाल रावत का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया और उनके समक्ष अपनी कालोनियों की समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र भी सौंपा। इस दौरान कालोनीवासियों ने विधायक नयनपाल रावत को बताया कि सरूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यादराम कालोनी व श्याम कालोनी में करीब दस हजार परिवार पिछले 12 सालों से रह रहे है परंतु यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते लोग खासे परेशान है। उन्होंने विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए बताया कि उनकी कालोनियों में बिजली के नए मीटर लगवाए जाए, पानी निकासी के लिए नालियां बनवाई जाए l

सभी गलियों को पक्का करवाया जाए, मीठे पानी की पाइप लाईन डलवाई जाए, सडक़ों के रूके हुए कार्याे को पूरा करवाया जाए, कालोनी में श्मशान घाट, स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी स्कूल बनवाया जाए तथा छठ पूजा के लिए पक्का घाट बनवाया जाए। कालोनी वासियों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि इन दोनों ही कालोनियों को पक्का करवाने की मांग को वह मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और इन्हें पक्का करवाने का भरसक प्रयास करेंगे ताकि यहां तमाम विकास कार्य सम्पन्न हो सके। श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकासपरक सोच के चलते बिना भेदभाव के समान विकास कार्य करवाए जा रहे है और भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य कर रही है। इस मौके पर रण सिंह सरपंच, टेकचंद, साजिद, सुनील शर्मा, हरिसिंह सैनी, गया लाल, संतोष पटेल, सुरेश यादव, राम कुमार, सतीश अशोक, सतनारायण, विक्रम सिंह, मानिक चंद, कविन्द्र ठाकुर, कमलेश गुप्ता, राम शर्मा, विभु पांडेय, राजन श्र्माा, राजन, केदार प्रसाद गुपत, विजय गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

source news: abtaknews

All-round development of Prithla region is being done with the blessings of Chief Minister Manohar Lal: Nayanpal Rawat faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.