Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रोहित लगातार कर रहे नजरअंदाज! टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का बाहर बैठे-बैठे खत्म हो रहा करियर

रोहित लगातार कर रहे नजरअंदाज! टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का बाहर बैठे-बैठे खत्म हो रहा करियर

faridabadnews24By faridabadnews24April 5, 2022No Comments4 Mins Read
image Source : google

भारतीय क्रिकेट टीम का एक धाकड़ क्रिकेटर ऐसा है, जिसने आते ही वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया था, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस क्रिकेटर को टीम इंडिया से ऐसे बाहर किया जैसे कोई दूध में से मक्खी को निकाल बाहर फेंकता है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी इस खिलाड़ी को नजरअंदाज कर रहे हैं, वो भी लगातार. टीम इंडिया से बाहर बैठे-बैठे इस धाकड़ क्रिकेटर का शानदार करियर बर्बाद हो रहा है.

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का बाहर बैठे-बैठे खत्म हो रहा करियर

IPL 2022 में इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक तेज गेंदबाज टी. नटराजन तहलका मचा रहे हैं. टीम इंडिया के ‘यॉर्कर मैन’ कहे जाने वाले तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL मैच में ऐसी खतरनाक यॉर्कर मारी, जिसने हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या को चारों खाने चित कर दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के 19वें ओवर में टी. नटराजन ने क्रुणाल पांड्या को अपनी घातक यॉर्कर पर बोल्ड करते हुए सनसनी मचा दी. हर कोई नटराजन की खतरनाक यॉर्कर गेंद को देखकर डर गया. इसके बावजूद ये गेंदबाज टीम इंडिया से बाहर है और इसका करियर बाहर बैठे बैठे खत्म हो रहा है.

बुमराह से भी खतरनाक यॉर्कर मारता है ये बल्लेबाज 

टी. नटराजन करीब एक साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं. ये तेज गेंदबाज श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसी ही घातक यॉर्कर गेंदें मारता है, जो बल्लेबाजों के लिए काल साबित होती है. सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को दूध में से मक्खी की तरह भारतीय क्रिकेट टीम से निकाल बाहर फेंका. आखिरी बार मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 और वनडे सीरीज में टी. नटराजन खेलते नजर आए थे. सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के बाद टी. नटराजन को पूछा तक नहीं है.

सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर मुहर लगाई

आईपीएल 2022 की नीलामी में टी नटराजन के भविष्य पर सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर मुहर लगाई थी. उन्हें खरीदने के लिए हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर हुई. लेकिन, आखिर में उन्हें वापस अपनी टीम में हासिल करने में हैदराबाद टीम कामयाब रही. टी नटराजन पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे थे. उन्हें 4 करोड़ की कीमत पर हैदराबाद ने हासिल किया है. आईपीएल में भारत के इस तेज गेंदबाज पर एक नजर डालें तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 26 मुकाबले खेले हैं. 26 मैच में गेंदबाजी करते हुए टी नटराजन ने कुल 24 विकेट झटके हैं. इस लीग का 13वां सीजन उनके करियर के लिए काफी शानदार साबित हुआ था. उन्होंने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी. इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी डिमांड देखी गई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें मौका मिला जिसे नटराजन ने भुनाया भी.

लंबे समय से टीम में जगह पाने को तरस रहा

टी. नटराजन ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच, 4 टी20 इंटरनेशनल मैच और 2 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टी. नटराजन ने टेस्ट में 3 विकेट, टी20 इंटरनेशनल में 7 विकेट और वनडे इंटरनेशनल में 3 विकेट झटके हैं. इस गेंदबाज को IPL 2020 में शानदार प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला था. नटराजन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने डेथ ओवर में अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है. इसके साथ ही एक के बाद एक यार्कर गेंद से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को परेशान किया है. उनकी गेंदबाजी में काफी वैरिएशन देखने को मिला है. ऐसे में उनको अपनी प्रतिभा का जलवा और अधिक दिखाने का बेहतरीन मौका है. जो उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण भी है.

बेहतरीन डेब्यू के बाद करियर पर लगा ग्रहण

30 वर्षीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने साल 2020-2021 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीनों फॉर्मेट्स में टीम इंडिया के लिए ‘ड्रीम डेब्यू’ किया था. टी. नटराजन सटीक यॉर्कर डालने में माहिर हैं, ऐसे में वह बल्लेबाजों के लिए बड़े खतरनाक साबित होते थे. टी. नटराजन को अब भी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद है, लेकिन सेलेक्टर्स की सोच क्या है, उसे कोई नहीं जानता. बाएं हाथ के यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन ने अपनी कामयाबी का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को दिया है. नटराजन का कहना है कि IPL में एक बार धोनी ने उन्हें धीमी गति से बाउंसर और कटर जैसी गेंद डालने की सलाह दी. धोनी ने उन्हें अपनी स्किल निखारने में काफी मदद की.

 

source news: zeenews

Best Bowling faridabadnews faridabadnews24 Fast Bowler Indian Cricket Team IPL 2022 Performance Rohit is constantly ignoring! The career of this player of Team India is ending while sitting outside Rohit Sharma T Natarajan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.