
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मासिक सभा का ऑनलाइन आयोजन किया गया | इस आयोजन की अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी रही| अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने सभी मातृ शक्तियों को भारतीय नववर्ष की बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा सभी प्रदेशों में अच्छे कार्य करने के लिए सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया एवं भावी योजनाओं के बारे में सभी से पूछताछ की व उनका मार्गदर्शन किया। इस मीटिंग में सुरभि मेनारिया धींग जी राष्ट्रीय अध्यक्ष ह्यूमन राइट्स सेल उदयपुर; विवेक पांडे जी मध्य प्रदेश अध्यक्ष ; रूना शर्मा जी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष; नीरा बुधौलिया जी, अरुणा दुबे जी, शालिनी दुबे जी, नंदिता चौबे जी, रेखा भटनागर जी, प्रतिभा शास्त्री मिश्रा जी, प्रवीणा गोस्वामी जी, सुनीता शर्मा जी, नीयति मिश्रा जी, भावेश भट्ट जी, नंदिनी बख्शी जी, रेखा पांडे जी आदि मात्र शक्तियों ने इस आयोजन में भाग लिया | मीटिंग का संचालन ऑनलाइन कोऑर्डिनेटर व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र श्रीमति धारणा अवस्थी जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुरभि मेनारिया धींग जी ने किया|
