Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब तक के सभी स्ट्रेन से है बिल्कुल अलग, कोरोना का नया वेरिएंट बना बड़ा खतरा!

अब तक के सभी स्ट्रेन से है बिल्कुल अलग, कोरोना का नया वेरिएंट बना बड़ा खतरा!

faridabadnews24By faridabadnews24April 6, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

चीन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट (New Omicron subtype detected in China) ने एक बार फिर हालत खराब कर दी है और तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. चीन में कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच वायरस का एक नया वेरिएंट सामने आया है, जो अब तक के सभी स्ट्रेन से मेल नहीं खाता है और शुरुआती जांच में इसके लक्षण भी पुराने वेरिएंट से बिल्कुल अलग (New Variant different from XE) हैं. माना जा रहा है कि इसी वेरिएंट की वजह से चीन में कोरोना के हालात बेकाबू हो रहे हैं.

ओमिक्रॉन का सबटाइप है नया वेरिएंट

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, चीन में तबाही मचा रहा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के सबटाइप BA.1.1 का है. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि नया वेरिएंट अब तक के सभी कोरोना वेरिएंट से बिल्कुल अलग है. अब तक केवल इतना ही पता चल पाया है कि ओमिक्रॉन के सबटाइप बीए.1 के परिवार से निकला है.

अन्य वेरिएंट से कैसे अलग है नया स्ट्रेन

विशेषज्ञों ने कहा है कि नया सबवेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.1.1 स्ट्रेन से विकसित हुआ है. चीन में पाया गया नया सबवेरिएंट कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के म्यूटेंट ‘XE’ से संबंधित नहीं है. बता दें कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो रूप हैं. पहला है ओमीक्रोन बीए.1 और दूसरा बीए.2 है. बीए.1.1 (BA.1.1) ओमिक्रोन यानी बीए.1 (BA.1) का एक सबटाइप है.

कितना घातक है BA.1.1 वेरिएंट

चीन में बीए.1.1 (BA.1.1) के मामले सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है. हालांकि अभी इसके ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं और शुरुआती जांच में पता चला है कि नया वेरिएंट इतनी तेजी से नहीं फैल रहा है. हालांकि इसके बावजूद स्वास्थ्य एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए हैं और इस पर स्टडी की जा रही है.

सबवेरिएंट से बढ़ा नया खतरा

रिपोर्ट में पता चला है कि कोविड-19 का नया वेरिएंट पूर्वी चीन के सूजौ प्रांत (Suzhou) में सामने आया है, जो चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई की सीमा में है. इस क्षेत्र में ओमिक्रॉन (Omicron) के सबवेरिएंट BA.1.1 के मामले सामने आने के बाद नए खतरे पैदा हो गए हैं. इसके अलावा ये वेरिएंट चीन के जियांग्सु प्रांत में मिला है, जो शंघाई से सिर्फ 70 किमी दूर है.

शंघाई में सेना भेजने का फैसला

बेकाबू होते हालात से निपटने के लिए चीनी सरकार ने शंघाई में सेना को भेजने का फैसला किया है. इसके अलावा यहां अलग से 2000 से अधिक हेल्थ वर्कर्स को भी भेजा गया है. ये सभी लोग मिलकर शहर के करीब 2.6 करोड़ लोगों की टेस्टिंग करेंगे. बता दें कि शंघाई की आबादी करीब 2.6 करोड़ है.

 

source news: zeenews

faridabadnews faridabadnews24 It is completely different from all the strains so far the new variant of Corona poses a big threat!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.