
मातृ-जयंती के उपलक्ष्य में मानव उत्थान सेवा समिति जिला फ़रीदाबाद (हरियाणा) के तत्वधान में , सद्गुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से जिला सिविल अस्पताल फरीदाबाद में आज दिनांक 6 अप्रैल 2022 को फल वितरण व आध्यात्मिक साहित्य का वितरण किया गया। इस दौरान 300 के करीब उपचाराधीन मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के जिला प्रभारी महात्मा ध्वजानंद जी , जिला प्रधान श्री दीपचंद नरवत, जिला सचिव प्रदीप सिंघल, मानव सेवादल के उप मंडल प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा , जिला प्रमुख मानव सेवा दल बंसीधर मिश्रा सहित सक्रिय सदस्यों की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन से पी.एम.ओ. डॉ. सविता यादव, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शीला भगत, डॉ. राजेश धीमन, मेट्रन कमलेश नारंग, टी.बी. एच.आई. वी. कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
