
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के राष्ट्रीय मीडिया इन्चार्ज हमारे मेहनती भाई भावेश भट्ट जी द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर उदयपुर, राजस्थान में शुभ ग्रेफिक्स वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया। शुभ ग्राफिक्स कार्य का शुभारंभ संगठन की ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग जी के कर कमलों द्वारा किया गया। शुभ ग्राफिक्स वर्कशॉप में कार्यक्रमों में अतिथि सम्मान के लिए इस्तेमाल होने वाले पटके व झंडे, बैनर, विजिटिंग कार्ड्स, प्रिंटेड मास्क आदि बनाये जाएंगे। इस वर्कशॉप में गरीब महिलाओं से कार्य करवा कर उनको रोजगार दिया जाएगा। सुरभि मेनारिया धींग जी ने कहा कि शुभ ग्राफिक्स वर्कशॉप के माध्यम से लाचार एवं बेरोजगार महिलाओ को ग्राफिक्स का कार्य भी सिखाया जाएगा ताकि ये महिलायें कार्य सीख कर स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस अवसर पर संगठन की संस्थापक/अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती अम्बिका शर्मा जी (दीदी जी) ने इस कार्य के शुभारंभ पर टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संगठन हमेशा महिलाओ को मजबूत व सशक्त करने के लिये सहयोग करता रहता है। इस अवसर पर उदयपुर जिला अध्यक्ष मूमल जी, जिला प्रभारी नंदिनी जी बक्शी, सिया मेनारिया जी, कुसुम जी, दिव्या सारस्वत जी, शिखा जी उपस्थित रहे।
