Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » गांव जाजरु में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

गांव जाजरु में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

faridabadnews24By faridabadnews24April 11, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जय सेवा फाउंडेशन एवं लायंस क्लब डिवाइन संस्थानों के द्वारा संयुक्त रुप से गांव जाजरू मे एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आरएसएस प्रांत प्रमुख गंगा शंकर मिश्र, विशिष्ठ अतिथि के रुप में रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, जिला ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने पहुंच कर सभी रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया ।

कार्यक्रम का संयोजन ग्राम जाजरू की युवा टीम के द्वारा किया गया। गंगा शंकर मिश्र जी ने बताया कि जीवन में रक्तदान जितना महत्वपूर्ण कार्य दूसरा नहीं हो सकता क्योंकि रक्तदान करने के उपरांत एक यूनिट के माध्यम से हम तीन से चार लोगों का जीवन बचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसलिए मुख्य रूप से मैं सभी ग्राम वासियों को रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करता हूं । सचिव विकास कुमार ने बताया कि पूरे हरियाणा में फरीदाबाद के लोग इतने जागरूक हैं कि समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों का जीवन बचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य सदैव करते रहते हैं।

ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जाएगा रक्तदान की डिमांड बढ़ जाती है। उसी को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद की जनता एवं समाजसेवी संगठन, धार्मिक संगठनों को जागरुक करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा लोगों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविर लगवाने का हमारा लक्ष्य रहेगा। किसी भी प्रकार से फरीदाबाद शहर में रक्त का अभाव नहीं रहेगा। पूरे हरियाणा में हमेशा फरीदाबाद नंबर वन पर रक्तदान के क्षेत्र में अव्वल रहता है। मैं सभी रक्त दाताओं को विशेष रूप से साधुवाद ज्ञापित करता हूं। आज के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीण वासी बधाई के पात्र हैं। विशेष रुप से युवा टीम जाजरु पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास के साथ कई दिनों से निरंतर मेहनत कर रही है। कार्यक्रम में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने का भी आग्रह किया गया है।

हर किसी एक रक्तदाता को लायंस क्लब डिवाइन के प्रधान दर्शितम गोयल तरफ से एक हेलमेट प्रदान किया जा रहा है। दुपहिया वाहन पर जब भी चलें हेलमेट सदैव लगाकर चलें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा टीम जाजरू, जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जय सेवा फाउंडेशन, लायंस क्लब डिवाइन एवं समस्त ग्राम वासी जागरूक का विशेष योगदान रहा।

Blood donation camp organized in village Jajru faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.