
कोई छात्र जब 12वीं कक्षा पास करता है तो उसके मन में भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए तमाम तरह के सवाल होते हैं। कोई छात्र डॉक्टर बनना चाहता है तो कोई इंजीनियर और सिविल सेवा की तैयारी कर मेहनत करता है। सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेने के लिए वैसे ग्रेजुएशन का होना जरूरी है, लेकिन स्टूडेंट्स तैयारी 12वीं के बाद से शुरू कर देते हैं। इस परीक्षा की तैयारी को स्टूडेंट्स तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लेकिन माना जाता है। वहीं अगर सीविल सेवा की तैयारी NCERT की किताबों से करें तो ज्यादा अच्छा होगा।
इसके अलावा सिविल सेवा परीक्षा का पूरा सिलेबस अपने साथ रखे और उसके अनुसार ही तैयारी करे। अधिकतर कैंडिडेट अपनी ग्रेजुएशन के किसी एक विषय में से ही परीक्षा के मुख्य चरण के लिए विषय चुनते है। इससे आपको आसानी रहती है क्योंकि आप ग्रेजुएशन के साथ इस विषय को पूरे तीन साल पढ़ते है।
तैयारी करने के लिए आजमाएं तरीके
समसामयिक विषयों की तैयारी करने के लिए आप नियमित रूप से समाचार पत्रों का अध्ययन करें। जैसे द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस के अलावा बीबीसी और डीडी न्यूज का बुलेटिन जरूर देखे। पिछले साल के प्रारंभिक प्रश्न पत्रों में भी समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्नों का अच्छा अनुपात रहा है इसलिए ये जरूरी है कि समसामयिक मुद्दों की तैयारी करते रहना चाहिए। इसके अलावा आप समसामयिक मुद्दों के लिए किताबों का भी सहारा लें सकते है। इसके लिए आप चाहे तो NCERT और NIOS की किताबों को पढ़ सकते है ये किताबें आनलाईन नि:शुल्क उपलब्ध है।
2- सब्जेक्ट चुनते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
सिविल सेवा परीक्षा में सबसे जरूरी होता है विषय का अध्ययन इसलिए, विषय का चयन करते समय इस बात ध्यान रखें कि आपको उस विषय में रूचि है या नही। वैसे तो कोई भी विषय अध्ययन के लिए असंभव नही है लेकिन फिर भी जिस विषय में आपकी रूचि है उसी विषय का चयन करना आपके लिए फायदेमंद रहता है। सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस बहुत बड़ा होने के कारण पूरे साल भर अध्ययन करना पड़ता है। इसलिए योजना के अनुसार ही चलते हुए पूरे साल अध्ययन करना जरूरी है।
3- इतने घंटे रोजाना करनी होगी मेहनत
सिविल सेवा परीक्षा के लिए वैसे तो एक साल पर्याप्त है लेकिन लोगों को दो से तीन साल भी लग जाते है। ये अलग-अलग लोगों की क्षमता पर निर्भर करता है कि वे कितना अध्ययन कर सकते है। इसलिए हर दिन कम से कम 6 घंटे रोजाना पढ़ाई करना जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि आप तैयारी करते-करते डिमोटिवेट हो जाते है इसलिए मोटिवेशनल किताबों को पढ़े। आपके आस-पास कैसे लोग रहते है इसका आपकी जिंदगी पर काफी असर पड़ता है। अगर आपके आसपास नेगेटिव लोग रहते है तो ऐसे लोगों से जितना हो सके दूर रहने का प्रयास करे। ऐसे लोगों के साथ रहे जो आपको अच्छा फील करवाते है।
4- सफलता पाने को देना पड़ेगा इतना समय
सिविल सेवा परीक्षा निकालने के लिए ये जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहे। क्योंकि सिविल सेवा की परीक्षा कोई बैंकिग या एसएससी की परीक्षा नही है जिसमें रट्टा मारने से सफलता मिल जाती है। इसलिए इस परीक्षा की तैयारी के लिए आपको त्याग तो करना ही पड़ेगा, इसके बिना आप इस परीक्षा में कुछ नहीं कर सकते। दो से तीन साल सिविल सेवा के लिए देने ही पड़ेंगे। इन सालों में हर दिन आपको नियमित अध्ययन करना पड़ेगा।
5- इस प्लान का रखें ध्यान
प्लान तैयार रखें लाखों उम्मीदवार यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन इसमें सभी सफल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यदि आप परीक्षा में पास नहीं हो पाते हैं तो आपको प्लान बी तैयार रखना चाहिए। यूपीएससी की तैयारी के समय अपने विश्व इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थव्यवस्था, नैतिक सिद्धांतों, विभिन्न दार्शनिकों और क्रांतिकारियों को पढ़ा होगा, यह विषय आपके भविष्य के लिए मददगार होंगे। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना और उद्देश्य की स्पष्टता होना आपको हमेशा एक अच्छा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।
source news: nigamratejob
