Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सावधान! इन बातों का रखें ख्याल नई नौकरी ज्वाइन करने वाले

सावधान! इन बातों का रखें ख्याल नई नौकरी ज्वाइन करने वाले

faridabadnews24By faridabadnews24April 14, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने का फायदा कहिए या नुकसान, इसमें लोग काफी नौकरियां बदलते हैं। नौकरियां बदलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें आम तौर पर बड़ा कारण सैलरी हाइक मिलने का होता है। ऐसे में अगर आप नई नौकरी ज्वाइन करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आपको कुछ बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। दरअसल, नई नौकरी ज्वाइन करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसीलिए, इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले आपको ध्यान में रखना चाहिए।

ऑफर लेटर सही से पढ़ें

सबसे पहली बात तो यह है कि जब आप कोई नई कंपनी ज्वाइन करते हैं तो वह कंपनी आपको ऑफर लेटर देती है। ऑफर लेटर में उस पेशकश का जिक्र होता है, जो कंपनी द्वारा आपको ऑफर की जा रही हैं, जैसे- कंपनी आपको किस डेजिग्नेशन पर आपको रखना चाहती है या कंपनी आपको क्या सैलरी देगी। इस तरह की जानकारी होने के साथ ही, आपकी जॉइनिंग डेट के बारे में भी जानकारी होती है। इसे ध्यान से पढ़ें।

कंपनी की रेपो के बारे में जान लें

और, इन सबसे भी जरूरी बात यह है कि कोई भी कंपनी ज्वाइन करने से पहले मार्केट में उसकी रेपोटेशन को लेकर जरूर जानकारी हासिल कर लें। उसका वर्क कल्चर कैसा है और उस कंपनी की सैलरी आदि को लेकर बाजार में क्या रेपोटेशन है, यह सब जानने के बाद ही कंपनी ज्वाइन करने या न करने का फैसला करें।

 

सैलरी ब्रेकअप पर क्लियरिटी

ऑफर लेटर में दिए गए सैलरी ब्रेकअप को अच्छे से समझ लेना चाहिए। सैलरी ब्रेकअप के कई कंपोनेंट होते हैं, जैसे सीटीसी, ग्रॉस सैलेरी, नेट सैलरी, बेसिक सैलरी, हेल्थ इंश्योरेंस, PF, अलाउंस ( HRA, LTA, DA आदि) होते हैं। कई कंपनियां कई तरह के इंसेंटिव को भी सैलरी ब्रेकअप का हिस्सा बनाती हैं। ऐसे में कई बार नौकरी ज्वाइन करने वाले पेशेवरों को सैलेरी ब्रेकअप समझने में दिक्कत भी हो सकते हैं। लेकिन, इसे सिर्फ ऐसे ही नहीं छोड़ देना चाहिए। सैलेरी ब्रेकअप को अच्छे से समझें ताकि आपको पता हो कि आपकी सीटीसी कितनी है और आपके अन्य कंपोनेंट्स की वैल्यू कितनी है तथा आपके अकाउंट में सैलरी कितनी क्रेडिट होगी।

टर्म एंड कंडीशन्स को समझें

जब आप कोई कंपनी ज्वाइन कर रहे होते हैं तो वह कंपनी आपको अपॉइंटमेंट लेटर देती है, जिसमें तमाम तरह की टर्म्स एंड कंडीशन्स लिखी होती हैं। लेटर पर साइन करने से पहले आपको यह कंडीशन्स अच्छे से समझ लेनी चाहिए और अगर किसी बात को लेकर कोई कंफ्यूजन हो तो उसके बारे में अपने रिक्रूटिंग एचआर से समझ लेना चाहिए। इस संबंध में पूरी तरह से क्लियरिटी होने के बाद ही अपॉइंटमेंट लेटर पर साइन करना चाहिए।

 

source news: jagran

Attention Take care of these things those joining new jobs faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.