Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब फेस मास्क न लगाने पर नहीं कटेगा चालान, हटीं कोरोना की सभी पाबंदियां

अब फेस मास्क न लगाने पर नहीं कटेगा चालान, हटीं कोरोना की सभी पाबंदियां

faridabadnews24By faridabadnews24April 15, 2022No Comments2 Mins Read
image Source : google

चंडीगढ़। हरियाणा के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी कोरोना संबंधित सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है। अब चंडीगढ़ में किसी भी सार्वजनिक स्थल और वर्कप्लेस पर मास्क नहीं पहनने पर पेनल्टी नहीं लगेगी। चंडीगढ़ में मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन कम एडवाइजर धर्मपाल ने यह आदेश जारी किए हैं इन आदेशों के तहत अब कोरोनावायरस संबंधी सभी तरह की पाबंदियों को हटा दिया गया है। हालांकि यूटी प्रशासन ने लोगों से अभी भी सुरक्षा के लिहाज से कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है,जिसके तहत मास्क लगाना, हाथ धोना और उचित दूरी जैसे नियमों का पालन करने सुनिश्चित करने की अपील की है।बता दें कि चंडीगढ़ में अभी भी सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क मिलने पर चालान किए जाते थे, कई बार चंडीगढ़ पुलिस बिना मास्क ड्राइविंग करने पर भी चालान करती थी। साथ ही कई प्रदेशों में मास्क की अनिवार्यता खत्म करने के बाद लोगों के मन में दुविधा रहती थीl

चंडीगढ़ में अब 18 कोरोना एक्टिव मरीज

चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। सेक्टर-32 में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमण दर 0.17 फीसद दर्ज की गई। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस समय 18 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 578 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। एक कोरोना संक्रमित मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक शहर में कुल 91,929 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग 11,22,572 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। कुल 10,28,897 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई। 1746 लोगों के कोविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज किए गए।  90,746 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से कुल 1,165 लोगों की मौत हो चुकी है।

source news: jagran

all restrictions of corona removed faridabadnews faridabadnews24 Now challan will not be deducted for not applying face mask
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.