
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2017 में की थी। इस स्कीम को गर्भावस्था सहायता योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। भारत में कई गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। अगर आप भी गर्भवती हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप ऑनलाइन प्रोसेस को फॉलो करके इस योजना में आवेदन कर सकती हैं –
अगर आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको होम पेज पर अपने लॉगिन जानकारी को दर्ज करना है।लॉगिन करने के बाद आप प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में आवेदन कर सकती हैं। इस दौरान आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करके सबमिट के विकल्प का चयन करना है।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभ
इस योजना के अंतर्गत मां और बच्चे का ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह वित्तीय सहायता महिलाओं को तीन किस्त के रूप में दी जाती है।
इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं अपने बच्चों की अच्छे ढंग से परवरिश कर सकेंगी। इसके अलावा वे अपनी गर्भावस्था से जुड़ी जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकेंगी। इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी कर रही महिलाएं नहीं उठा सकती हैं।
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो आपकी उम्र 19 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास राशन कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता दोनों का आधार कार्ड, बैंक की पासबुक और माता पिता का पहचान पत्र होना जरूरी है। योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास इन दस्तावेजों का होना जरूरी है।
source news: jobsharyana
