
बल्लभगढ़ : बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट ने आहीर वाडा बल्लभगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसका नाम रखा गया एक शाम महिला शक्ति के नाम
यह कार्यक्रम ट्रस्ट के चार साल पुरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट श्री मंत्री मुलचंद शर्मा जी के बड़े भाई श्री टीपरचंद शर्मा जी और बीजेपी की महिला अध्यक्ष श्रीमती राजबाला सरधना जी रही। बदलाव की टीम पिछले चार साल से महिलाओं के लिए काम कर रही है और समय समय पर महिलाओं की हर संभव मदद करने की कोशिश भी करती रहती है। ट्रस्ट की टीम शहर और गांव गांव जाकर महिलाओं को वुमंस हाइजिन पर जागरुक कर रही है साथ ही महिलाओं की व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान भी कर रही है इसके अलावा ट्रस्ट महिलाओं का आत्मनिर्भर भी बना रही है जिससे की महिलाएं अपनी जिविका चलाने के लिए घर बैठे बैठे कार्य कर सकती है।
ट्रस्ट ने पिछले दो साल कोरोना काल में भी हर संभव कोशिश की लोगों तक मास्क,राशन,दवाई, और आक्सिजन सिलैंडर पहुंचाने की। ट्रस्ट के चार साल पुरे होने पर ट्रस्ट ने उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जो हमेशा ट्रस्ट के साथ एक मजबूत स्तंभ बनकर खड़ी रही। ट्रस्ट ने सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन और फल बांटे भी बांटे। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने किया और श्रीमती सुषमा यादव ने आगे भी महिलाओं के लिए काम करते रहने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में श्री टीपरचंद शर्मा, राजबाला सरधना , सुषमा यादव,लखन बेनिवाल,श्री पारस जैन , योगेश शर्मा, सुरेंद्र बब्ली जी,अल्का भाटिया, प्रतिभा तिवारी, अनिता चौधरी,मीना भाटी,नीलम चौधरी, उर्मिला यादव, हिमांशी यादव,श्री विवेक खटाना और समस्त बदलाव की टीम शामिल रही

