
फरीदाबाद: शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर देव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट, महक वशिष्ट, देव वशिष्ट ने सपरिवार हनुमान मंदिर व शनि मंदिर में मंदिर के आगे बैठे गरीब बच्चों, महिलाओं व पुरुषों में कपडे व केले वितरित किये। अम्बिका शर्मा ने कहा है कि देव मानव सेवा ट्रस्ट की टीम सेवा परमोधर्मः का पालन करते हुए मानवता के कार्य करती रहती है।
