Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए दूसरा रोजगार मेले का आयोजन विश्वास कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित किया गया

क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए दूसरा रोजगार मेले का आयोजन विश्वास कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित किया गया

faridabadnews24By faridabadnews24April 18, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए दूसरा रोजगार मेले का आयोजन आज विश्वास कान्वेंट स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ तथा पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर विशेष रूप से सीएम फ्लाईंग के डीएसपी राजेश चेची, फेडरेशन ऑफ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान विमल पाल मौजूद रहे। रोजगार मेले के आयोजक एवं युवा समाजसेवी सचिन तंवर ने आए हुए सभी अतिथियों का पगड़ी बांधकर व बुक्के भेंट कर स्वागत किया। वहीं स्कूल के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता तथा प्रिंसीपल ज्योति गुप्ता ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

 

इस बार रोजगार मेले में आई कुल 16 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए थे। जिन पर लगभग 436 पंजीकरण हुए। इस अवसर पर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया और लगभग 90 युवाओं को मौके पर ही नौकरी देने पर सहमति जता दी। इन सभी लोगों को इसी हफ्ते नौकरी के लिए ऑफर लैटर मिल जाएगा।
उपस्थित युवाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि रोजगार मेला बहुत पुण्य का कार्य है। सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों को इस तरह के आयोजन करने चाहिए जिससे कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिले सकें। प्रदेश की खट्टर सरकार भी अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने में जुटी हुई है। पुलिस विभाग, चिकित्सा सेवाएं, हरियाणा सिविल सर्विस व अन्य विभागों में रोजगार उपलब्ध करवा रही है।
पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने रोजगार मेला लगाने पर आयोजक सचिन तंवर व शिक्षाविद् प्रदीप गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनआईटी क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो यह उनका प्रयास रहता है। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल में क्षेत्र के हजारों युवाओं को सरकारी व प्राईवेट संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध करवाया था।

 

सीएम फ्लाईंग के डीएसपी राजेश चेची ने कहा कि आज के समय में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना पुण्य का कार्य है। एक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध करवाने से उसका तथा उसके परिवार का भला होता है। इस रोजगार मेले में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह, वार्ड नम्बर-10 के निर्वतमान पार्षद मनवीर भड़ाना, शिक्षाविद् विमल पाल, अमित जैन, शिक्षाविद् एल.पी. मदान, अजय यादव, नव प्रयास सेवा संगठन के अध्यक्ष सुनील यादव, गुरूप्रीत सिंह नागी(गोल्डी), मनीष झा, रमेश जोशी, शैली बब्बर, प्रीत कौर, समाजसेवी संजीव कुशवाहा, अशोक तंवर, आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार खरवार, अवधेश कुमार ओझा, भुवनेश्वर हिन्दुस्तानी, नगर निगम यूनियन के नेता राकेश चिंडालिया, यूथ सोसायटी हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश सिंह, अशोक डी स्टार, राकेश, शिक्षाविद् अमित जैन, भोपाल खटाना, लोधी समाज के अध्यक्ष लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, यशवंत मौर्य सहित अन्य लोग शामिल थे।

faridabadnews faridabadnews24 The second job fair was organized for the unemployed youth of the area in Vishwas Convent School premises.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.