
PNB SO Recruitment 2022: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने मैनेजर (रिस्क), मैनेजर (क्रेडिट) और सीनियर मैनेजर के पदों (PNB SO Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (PNB SO Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (PNB SO Recruitment 2022) के लिए आज यानी 22 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/pnboapr22/ पर क्लिक करके भी इन पदों (PNB SO Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.pnbindia.in/Recruitments.aspx के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (PNB SO Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (PNB SO Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 145 पदों को भरा जाएगा.
PNB SO Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 22 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 7 मई
PNB SO Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 145
PNB SO Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
MMGS-II मैनेजर (क्रेडिट) – उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों के साथ सीए/सीडब्ल्यूए/सीएफए या ग्रेजुएट या MBA होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए.
MMGS-II मैनेजर (रिस्क) – सीए / सीडब्ल्यूए / सीएफए या किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट या फाइनेंस में MBA किया हुआ होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए.
MMGS- II सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी) – सीए/सीडब्ल्यूए/सीएफए या किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन डिग्री और फाइनेंस में फुल टाइम MBA या फाइनेंस में PGDM या फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ समकक्ष पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
PNB SO Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
मैनेजर – 25 से 35 वर्ष
सीनियर मैनेजर – 25 से 27 वर्ष
PNB SO Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवार – 50/- रुपये प्रति उम्मीदवार (केवल सूचना शुल्क) + लागू जीएसटी
अन्य सभी उम्मीदवार – 850/- रुपये प्रति उम्मीदवार + जीएसटी लागू होने पर
PNB SO Recruitment 2022 के लिए वेतन
मैनेजर (क्रेडिट) – रु. 48170-1740/1-49910- 1990/10-69810
मैनेजर (रिस्क) – रु. 48170-1740/1-49910- 1990/10-69810
सीनियर मैनेजर (ट्रेजरी)- रु. 63840-1990/5-73790- 2220/2-78230
source news: chopaltv
