
Post Office Bharti 2022 : इंडियन पोस्ट द्वारा हर साल बेरोजगारों को पोस्ट ऑफिस के विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती की जाती है इंडियन पोस्ट द्वारा बेरोजगारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं वह पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाल ही में इंडियन पोस्ट द्वारा पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, यह उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। पोस्ट ऑफिस की भर्ती के तहत पोस्टमैन, पोस्टल असिस्टेंट, शार्टिंग असिस्टेंट, आदि विभिन्न पदों की नियुक्ति की जानी है। तो जो इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इस की अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर दें। पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के आवेदन हेतु उम्मीदवारों को इन्डियन पोस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।इंडियन पोस्ट द्वारा पोस्ट ऑफिस की भर्ती लगभग हर राज्य में निकाली जाती है। पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं यह इंडियन पोस्ट द्वारा उनको एक सुनहरा मौका प्रदान किया गया है।
इंडियन पोस्ट की पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के आवेदन हेतु उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। इस भर्ती के लिए सभी बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं और सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया डायरेक्ट की जाएगी मतलब इसमें किसी भी प्रकार की कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। जो उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करेंगे उनकी हाईस्कूल की अंकसूची के आधार पर ही उनका पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए चयन किया जाएगा।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए पात्रता (Post Office Bharti 2022 – Eligibility)
पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज :-(Post Office Bharti 2022 – Documents required )
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा (Post Office Bharti 2022 – Age Limit)
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया (Post Office Bharti 2022 – Application Process )
Post Office Bharti 2022 FAQS :
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए पात्रता क्या है?
अनुच्छेद नाम Post Office Bharti
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
पोस्ट ऑफिस भर्ती के लिए योग्यता आवेदन करता को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष पास होना चाहिए
नौकरी करने का स्थान भारत
लाभार्थियों सभी बेरोजगार युवा
वेबसाइट Https://Appost.In
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए पात्रता (Post Office Bharti 2022 – Eligibility)
जो इच्छुक उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें निर्धारित पात्रता मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है जो कि इस प्रकार है –पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी पात्रता यह है कि आवेदन कर्ता को भारतवर्ष का निवासी होना अनिवार्य है। मतलब केवल भारतीय नागरिक ही इंडियन पोस्ट द्वारा आयोजित पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन कर्ता को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड /स्कूल से हाई स्कूल, इंटरमीडिएट या समकक्ष में पास होना अनिवार्य है।
आवेदन कर्ता को 10 वीं और 12 वी पास होना आवश्यक है।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक दस्तावेज होना भी जरूरी है।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए वह उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी भी खेल का स्पोर्ट सर्टिफिकेट हो।
पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज :-(Post Office Bharti 2022 – Documents required )
इच्छुक उम्मीदवारों को इंडियन पोस्ट द्वारा आयोजित पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो कि इस प्रकार है –
आधार कार्ड
मोबाईल नम्बर
आय प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
हाईस्कूल (दसवीं) की मार्कशीट
इंटरमीडिएट स्कूल/12वी की मार्कशीट
बैंक पासबुक
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो
समग्र आईडी
स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा (Post Office Bharti 2022 – Age Limit)
इंडियन पोस्ट द्वारा आयोजित पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए निर्धारित आयु सीमा इस प्रकार है –
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
40 वर्ष से अधिक आयु वाले उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
इसके अलावा इंडियन पोस्ट द्वारा पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में कुछ छूट भी प्रदान की गई है।
पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया (Post Office Bharti 2022 – Application Process )
आवेदन करने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडियन पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://indianpost.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
इस होम पेज पर पोस्ट आफिस भर्ती 2022 के रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना है।
विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल ले।
अब इस फ़ॉर्म मैं पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरे।
इसके बाद आवेदन पत्र से संबंधित सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
अब आप अपने आवेदन फॉर्म को स्पीड पोस्ट द्वारा निश्चित पते पर पोस्ट कर दें।
इस तरह से आपका पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन हो गया है।
source news: chopaltv
