Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत परिसर की छठी मंजिल से कूदकर दे दी जान इस वजह से

फरीदाबाद: दुष्कर्म के आरोपी ने अदालत परिसर की छठी मंजिल से कूदकर दे दी जान इस वजह से

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2022No Comments3 Mins Read
source news: google

फरीदाबाद। जिला अदालत की छठी मंजिल से कूदकर शनिवार को दुष्कर्म के आरोपी के जान देने से अदालत परिसर में एक घंटे तक अफरा-तफरी मच रही। घटनास्थल पर न्यायाधीश भी पहुंच गए। जांच में पता चला कि पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी जमानत पर चल रहा था। अदालत में जमानत को लेकर कागजों का सत्यापन चल रहा था कि अचानक उसने छलांग लगा दी। उस वक्त अदालत में पेशी पर दोनों पक्ष की ओर से लोग मौजूद थे। 24 वर्षीय आरोपी पर एक साल पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बी.के अस्पताल भेज दिया है।

 

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय सूरज शनिवार को न्यायाधीश जैस्मिन शर्मा की अदालत में पेशी पर आया था। जहां पर जमानत को लेकर कागजों का सत्यापन होना था। न्यायाधीश के कमरे में कागजों की जांच चल रही थी। आरोपी को बाहर भेज दिया गया। तभी वह कमरे से बाहर निकला और उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी। जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बीके अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मराघोषित कर दिया।

 

पोक्सो एक्ट के आरोपी सूरज द्वारा अदालत में पेसी के दौरान करीब 12:30 पर अदालत की छठी मंजिल से छलांग लगाई जब वह नीचे गिरा तो जिंदा था। उसकी सांस चल रही थी। इस बीच छलांग लगाने की घटना सुनते ही जिला जज यशवीर सिंह राठौर सहित अन्य न्यायाधीश और अदालत का स्टाफ तथा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल सूरज को बीके अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस प्रवक्ता सुबह सिंह का कहना है की जिला अदालत की दीवारें सुरक्षा की दृष्टि से काफी ऊंची हैं बावजूद इस मामले में प्रशासन को और ध्यान देना चाहिए।

पिछले साल दर्ज हुआ था केस

मृतक सूरज के वकील साहिद अली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 15 जून 2021 को खेड़ी थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा मामला दर्ज हुआ। 24 जून 2021 को वह गिरफ्तार हुआ। 11 अगस्त 2021 को उसे जमानत मिल गई और उसके बाद उसने शादी की।

पैसा मांगने का आरोप

मृतक सूरज के पिता रामखिलावन का कहना था कि उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा चल रहा था। लड़की मां उनके बेटे से लगातार पैसे की मांग कर रहा था। कभी 7 लाख तो कभी 10 लाख और अब 25 लाख रुपये की मांग कर रही थी। इसी कारण सूरज परेशान हो गया और उसने जान दे दी।

 

source news : voiceoffaridabad

Faridabad: The accused of rape committed suicide by jumping from the sixth floor of the court premises. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.