Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ‘आप’ की सरकार बनने पर बडखल क्षेत्र मेें नहीं रहेगी बिजली-पानी की किल्लत : सहीराम पहलवान

‘आप’ की सरकार बनने पर बडखल क्षेत्र मेें नहीं रहेगी बिजली-पानी की किल्लत : सहीराम पहलवान

faridabadnews24By faridabadnews24May 9, 2022Updated:May 9, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद। दिल्ली के विधायक सहीराम पहलवान ने कहा है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बडखल क्षेत्र के लोगों को बिजली-पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा, उन्हें पर्याप्त पानी और बिजली मिलेगी क्योंकि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य हर व्यक्ति तक बिजली-पानी पहुंचाना है और दिल्ली इसका उदाहरण है, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले इन बुनियादी सुविधाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया। सहीराम पहलवान बडखल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नेहरू कालोनी में आयोजित सभा में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन आम आदमी पार्टी के बडखल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राकेश भड़ाना द्वारा किया गया, जबकि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, भीम यादव, आभाष चंदीला आदि भी मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजन राकेश भड़ाना, जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, भीम यादव, आभाष चंदीला सहित अनेकों आप कार्यकर्ताओं ने विधायक सहीराम रावत का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 

 

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक सहीराम रावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर विकास करवाने में विश्वास रखती है, जबकि भाजपा का विकास केवल कागजों तक सीमित रहा है, उन्होंने कहा कि आज लोग भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की नीतयों से दुखी है और इस सरकार को सत्ताविहिन करके आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है, उसके बाद ही यहां दिल्ली मॉडल की तर्ज पर विकास करवाया जाएगा। इस अवसर कार्यक्रम के आयोजन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना, जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, भीम यादव, आभाष चंदीला ने संयुक्त रूप से कहा कि फरीदाबाद की जनता कांग्रेस, भाजपा व इनेलो के शासनकाल को देख चुके है और अब उनका इन पार्टियों से पूरी तरह से मोहभंग हो गया है और अब लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे है और हरियाणा में आप की सरकार बनाने का मन बना चुके है। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी से जुड़े सुधा देवी, चंद्रवीर, अशोक छजलाना, महेश, अरविंद प्रजापति, धनराज शर्मा, राठौर जी, कुलदीप भाटी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। विधायक सहीराम पहलवान ने पार्टी में शमिल हुए सभी लोगों का आभार जताते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया।

faridabadnews faridabadnews24 There will be no electricity and water shortage in Badkhal region if AAP government is formed: Sahiram Pehalwan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.