
फरीदाबाद । देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मंगलवार देर रात एक व्यक्ति बोरे में 50 लाख रुपये के साथ मिला। वहीं, पूछताछ में जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर फरीदाबाद पुलिस ने उसे आयकर विभाग के हवाले कर दिया।
यह पूरा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-15 का है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-15 की मार्केट में मंगलवार की देर रात को एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में 50 लाख रुपये लेकर घूमता मिला। उधर, शक होने पर ईआरवी ने संदिग्ध हालत में घूमते मिलने इस व्यक्ति से पूछताछ। वह यह नहीं बता पाया कि यह पैसे किसके हैं और कहां से आए? वहीं, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर इस व्यक्ति को फरीदाबाद पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है। वहीं, माना जा रहा कि आइटी विभाग के अधिक अब पूछताछ में पता लगा सकेंगे कि यह पैसा किसका है और कहां ले जाया जा रहा था।
source news: jagran
