Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुख्यमंत्री मनोहर लाल और ओमप्रकाश धनखड़ ने किया फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और ओमप्रकाश धनखड़ ने किया फरीदाबाद भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2022No Comments5 Mins Read
फरीदाबाद :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड द्वारा फ़रीदाबाद सेक्टर 15 स्थित भाजपा के नवीन ज़िला कार्यालय अटल कमल का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा, भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी सत्यप्रकाश जरावता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, विधायक सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, राजेश नागर,जगदीश नायर, नयनपाल रावत,संदीप जोशी, नीरा तोमर,पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल,देवेन्द्र चौधरी,सोहनपाल सिंह,रेनू भाटिया,शमशेर खरक,अरविन्द सैनी,जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल,आर.एन सिंह,राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य टीना बेंटिक और अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । फरीदाबाद जिला पार्टी कार्यालय को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करते हुए कार्यालय को ‘अटल कमल’ नाम दिया गया है I यह कार्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इसमें एक मीडिया और आईटी सेल भी है ।

 

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संगठन को चलाने के लिए लिए 5 ‘क’ अर्थात् कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यालय, कोष तथा कार्यशैली जरूरी होते हैं। लेकिन भाजपा के 6 क जरूरी हैं और छठा क है कमल । फरीदाबाद का यह कार्यालय अपने आप में अद्भुत है इसके एक तरफ गुरु का मंदिर गुरु द्वारा और दूसरी तरफ शिक्षा का मंदिर और बीच में एक सेवा का मंदिर हमारा कार्यालय अटल कमल स्थित है । हरियाणा के 22 जिलों में भाजपा कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यकाल में कार्यालयों का निर्माण समूचे देश में शुरु हुआ था और जल्दी ही 600 कार्यालयों का निर्माण हो जायेगा ।कमल हमारी प्रेरणा का कुञ्ज हैं और इससे प्रेरणा ले कर कार्यकर्त्ता कार्यालय से योजना बना कर लोगों के घर घर पहुंचेंगे और योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाने का काम करेंगे । कार्यालय कार्यकर्त्ता के लिए कर्मक्षेत्र का केंद्र बिंदु होता है । पहले कहावत थी प्यासा कुंए के पास जाता था लेकिन अब हमने वो कहावत बदल दी है । अब कुआ प्यासे के पास जाता है और उसकी दुःख तकलीफ दूर करता है ।थैलिसिमियां के रोगी को 2500 रुपए महिना पेंशन,आयुष्मान भारत,जीवन ज्योति बीमा योजना,सड़क बीमा योजना,व्यापारी सम्मान योजना ,किसान मानधन योजना,परिवार पहचान पत्र योजना जैसी सैकड़ों योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवा कर उनको सशक्त करने का काम भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है । अन्त्योदय के मूल मन्त्र पर चलकर सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास के प्रति कर्तव्यबद्ध है और सुसाशन व अन्त्योदय के माध्यम से लोगों को सशक्त करने के लिए कार्यरत है । भव्य और आधुनिक सुविधाओं से लैस जिला कार्यालय को 6 महीनों के रिकॉर्ड समय मे निर्माण करवाने के लिए कॉंट्रैक्टर धर्मेंद्र कौशिक, अजय गौड़ व जिला भाजपा महामंत्री मूलचंद मित्तल को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने मंच पर सम्मानित किया।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड ने कहा भाजपा कार्यालय कार्यकर्त्ताओं के लिए संस्कार का मन्दिर तो है ही उसके साथ एक सेवा का मन्दिर भी है । अटल सेवा केंद्र के माध्यम से जैसे पूरे प्रदेश में सेवा का कार्य चल रहा है उसी तरह हमारा यह कार्यालय लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा । इस कार्यालय से भाजपा कार्यकर्त्ता विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेकर समाज हित में कार्य करेंगे और सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे । सेवा और संस्कार के साथ कार्यालय कार्यकर्त्ता के लिए व्यक्तित्व विकास का केंद्र भी होगा । भाजपा का यह कार्यालय संगठन की तरह पारिवारिक आत्मीयता से पूर्ण होगा । कार्यालय कार्यकर्त्ता को सकारात्मक ऊर्जा देता है, व्यवहार सिखाता है और जीवन की दिशा देता है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का लक्ष्य देश सेवा सर्वप्रथम है इन्हीं ओजस्वी और तेजस्वी कार्यकर्ताओं के कारण पार्टी इस मुक़ाम पर पहुँची हैं I सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का कार्य करने में कार्यालय की अहम भूमिका रहेगी I केंद्र सरकार के 8 साल पूर्ण होने पर मोदी सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा किए गए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों पर प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के मार्गदर्शन में प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी द्वारा तैयार की गई पॉकेट साइज़ पत्रिका का विमोचन किया गया, जो 26 मई को पूरे प्रदेश में 19 लाख लोगों को वितरित की जाएगी ।

 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कार्यालय के उद्घाटन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल कमल के नाम से जो राजनैतिक विश्वविद्यालय का आज उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री ने किया है उससे कार्यकर्ताओं को राजनीति की शिक्षा मिलेगी । कार्यालय से कार्यकर्त्ता कमल लेकर जाएगा और कमल खिलाकर देश और प्रदेश में कमल के प्रचार और प्रसार का कार्य करेगा ।कार्यकर्ताओं के संस्कार का यह मंदिर कार्यकर्ताओं के लिए भगवान के मंदिर से कम नहीं है । भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद की इस पवित्र भूमि पर बना यह कार्यालय अटल कमल सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को विचार और व्यवहार सिखाने की पाठशाला है I कार्यकर्ताओं के मंदिर यानि कार्यालय से कार्यकर्ताओं की कार्यशैली में और अधिक सुधार होगा और कार्यकर्त्ता एक नए जोश और उत्साह के साथ पार्टी के कार्य को आगे बढाकर संगठन का विस्तार करेंगे । उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड द्वारा आज कार्यालय का उद्घाटन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया ।

 

आज के कार्यक्रम में महापौर सुमन बाला, ओम प्रकाश रक्षवाल,हुकुम सिंह भाटी,नगेन्द्र भडाना, उप महापौर मनमोहन गर्ग, टेकचंद शर्मा,पार्षद गण जिला व प्रदेश पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा कार्यकर्त्ता व फ़रीदाबाद औद्योगिक जगत के प्रमुख लोगों के सी लखानी, बी.आर भाटिया,राज भाटिया, नरेन्द्र अग्रवाल ,सतीश भाटिया,जसमीत सिंह ,संजय गुलाटी,अजय जुनेजा,नवदीप चावला,समी कपूर,संजय सिंघल ,हरदीप सिंह भांगा,योगेश गुप्ता, सुनील गुलाटी आदि उपस्थित रहे I
Chief Minister Manohar Lal and Omprakash Dhankhar inaugurated the Faridabad BJP District Office faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.