Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर महीने आसानी से होगी 10 लाख रुपये तक की कमाई, जानिए प्रोसेस, आज ही शुरू करें यह बिजनेस!

हर महीने आसानी से होगी 10 लाख रुपये तक की कमाई, जानिए प्रोसेस, आज ही शुरू करें यह बिजनेस!

faridabadnews24By faridabadnews24June 4, 2022Updated:June 4, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Business Idea: अगर आप भी बिजनेस का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि आपको छोटे निवेश में हर महीने मोटी कमाई हो तो यह खबर बस आपके लिए ही है. हम यहां आज आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जिसमें आप मामूली निवेश कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट्स की नामचीन कंपनी अमूल के साथ बिजनेस करने का मौका है. अमूल की फ्रेंचाइजी लेना मोटे फायदे का सौदा हो सकता है. इतना ही नहीं, आपको बता दें कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेना बहुत आसान है. लेकिन, पहले आपको इसकी पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

 

अगर आप अमूल आउटलेट की फ्रेंचाइजी लेते हैं तो आपके पास सिर्फ 150 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए. अगर आपके पास पर्याप्त जगह है तो अमूल आपको फ्रेंचाइजी दे देगी. हालांकि, अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए. अगर आपके पास इतनी जगह नहीं है तो अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर नहीं करेगा. अगर आप अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर चलाना चाहते हैं और इसकी फ्रेंचाइजी के लिए प्लान करना है तो इसमें आपको थोड़ा अधिक निवेश की जरूरत पड़ेगी. इसे लेने के लिए आपको करीब 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा. वहीं, इसमें आपको ब्रांड सिक्‍योरिटी के रूप में 50 हजार रुपये, रिनोवेशन 4 लाख रुपये, इक्‍वीपमेंट 1.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे.

 

अमूल अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है. अगर आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसमें लगभग 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपये, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपये, इक्‍वीपमेंट पर 75 हजार रुपये का खर्च आता है. अधिक जानकारी के लिए आप इसके वेबसाइट या फ्रेंचाइजी पेज पर विजिट करें. अमूल के साथ बिजनेस करना बहुत आसान है. दरअसल, इसके पीछे दो वजह है. पहला अमूल का कस्टमर बेस और दूसरा यह शहर की हर लोकेशन पर फिट बैठता है. अमूल का हर शहर में कस्टमर बेस काफी मजबूत है. हर शहर में लोग इसके प्रोडक्ट्स को नाम से पहचानते हैं. बड़े से बड़े शहर और साथ ही छोटे शहरों में भी इसकी पहुंच है. इसलिए अमूल की फ्रेंचाइजी लेने में कोई नुकसान के चांस नहीं है.

 

अमूल फ्रेंचाइजी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है. अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्‍ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है. इसमें एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है. अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है. वहीं, प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है.

 

source news: zeenews

Earning up to 10 lakh rupees every month will be easy faridabadnews24 know the process start this business today!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.