Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » झूठा प्रमाण-पत्र देने पर होगी दो साल की सजा कोविड से मरने वालों की अनुग्रह राशि पाने के लिए

झूठा प्रमाण-पत्र देने पर होगी दो साल की सजा कोविड से मरने वालों की अनुग्रह राशि पाने के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24June 7, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

रोहतक : कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जा रही है। यह अनुग्रह राशि आवेदन पत्र जमा करने के 30 दिन के भीतर लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जा रही है। आवेदक अपना आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध आनलाइन सेवा के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। हालांकि अधिकारियों ने हिदायत दी है कि कोई भी व्यक्ति झूठा दावा अथवा झूठा प्रमाण पत्र जमा कराएगा तो  सजा का भी प्रावधान है। फर्जी दावे जमा करना या झूठा प्रमाण पत्र जमा करना अथवा झूठा दावा प्रस्तुत करने पर मुआवजा प्राप्त करना आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-52 के तहत एक दंडनीय अपराध है। दोष सिद्ध होने पर दो वर्ष तक की सजा और जुर्माना का प्रावधान है।

 

 

90 दिन में जमा करा सकते हैं आवेदन, प्रशासन ने गठित की दो कमेटी

अनुग्रह सहायता के दावे के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार आवेदन भरने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुसार 20 मार्च 2022 के बाद कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के मामले में दावेदार कोविड-19 के कारण मृत्यु की तिथि से 90 दिनों के भीतर अपना आवेदन जमा कर सकते है। गत 20 मार्च 2022 से पहले कोविड-19 के कारण हुई मृत्यु के मामले में दावेदार 25 मई 2022 तक अनुग्रह सहायता के लिए आवेदन जमा कर सकता था, लेकिन यदि कोई दावेदार किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर सका तो दावेदार शिकायत निवावरण समिति से संपर्क कर सकता है।

 

 

सरल पोर्टल पर करना होता है आवेदन

आवेदक अपना आवेदन अंत्योदय सरल पोर्टल पर आनलाइन सेवा के माध्यम से जमा करवाये। अंत्योदय सरल पोर्टल पर क्लिक करके पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए पोर्टल पर मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से ओटीपी उत्पन्न करके निर्धारित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इन दस्तावेजों में मृतक का कोविड-19 संक्रमण सत्यापित करने वाली आरटी-पीसीआर/रैपिड एंटीजन/आणविक परीक्षण/मृतक के कोविड-19 संक्रमण सत्यापित करने वाला चिकित्सा उपचार का दस्तावेज/फार्म-4/फार्म-4ए तथा मृतक के मृत्यु प्रमाण पत्र की फोटो प्रति शामिल हैं। जनता की शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र के तहत जिला स्तर पर दो शिकायत निवावरण समितियों का गठन किया गया है। पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत संबंधित उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालयों में दे सकते हैं।

कैप्टन मनोज कुमार, उपायुक्त

 

 

source news : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Two years imprisonment for giving false certificate to get ex-gratia amount for those who died of Kovid
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.