Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर सस्ता रिफाइंड दिलवाने के नाम पर ढाबा व होटलों के संचालकों के साथ ठगी करने के मामले में दो आरोपित अरेस्ट

फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर सस्ता रिफाइंड दिलवाने के नाम पर ढाबा व होटलों के संचालकों के साथ ठगी करने के मामले में दो आरोपित अरेस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24June 13, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

फरीदाबाद: थाना एसजीएम नगर की टीम ने आज नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर सस्ता रिफाइंड दिलवाने के नाम पर ढाबा व होटलों के संचालकों के साथ ठगी करने के मामले में दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। अरेस्ट  किए गए आरोपितों में गौरव तथा राजेश का नाम शामिल है। इन सभी आरोपितों के खिलाफ दिल्ली- एनसीआर के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित गौरव गुरुग्राम के खांडसा रोड तथा राजेश गुरुग्राम के शांति नगर का निवासी है। इस मामले में अभी दो आरोपित फरार चल रहे हैं जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत फरीदाबाद के एसजीएम नगर थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपितों ने इन दो मुकदमों में पीड़ितों से 1 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। आरोपित बहुत ही शातिर किस्म के ठग हैं जो नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारी बनकर ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट्स इत्यादि संचालकों से संपर्क करते थे और उन्हें बताया जाता था कि उनके पास जब्त किया गया रिफाइंड है और वह इसे सस्ते दामों में उनको उपलब्ध करवा सकते हैं। आरोपित योजना के तहत ढाबा संचालकों को अपने साथ नगर निगम के गेट पर ले जाकर उनसे पैसे ले लेते थे और उन्हें बोलते थे कि वह अभी अंदर से रसीद कटवा कर उन्हें ला कर देंगे।

 

पैसे लेने के पश्चात आरोपित  वहां से फरार हो जाते थे। इसी प्रकार आरोपितों ने फरीदाबाद में चार व्यक्तियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू की गई। पुलिस चौकी 3  नंबर की टीम ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए तकनीकी के आधार पर दो आरोपितों  को गुरुग्राम से अरेस्ट  कर लिया। आरोपितों  को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशेड़ी किस्म के अपराधी हैं और लोगों के साथ ठगी करना इनका पेशा है।

गौरव के खिलाफ गुड़गांव में तीन मुकदमे दर्ज हैं और वह इसी प्रकार से लोगों के साथ चोरी ठगी का काम करते हैं। आरोपित  दिल्ली- गुड़गांव -फरीदाबाद सहित एनसीआर एरिया में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस रिमांड पूरा होने के पश्चात दोनों आरोपितों  को अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेजा जाएगा वही मामले में शामिल फरार चल रहे दो अन्य आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 

source news : atharvnews

faridabadnews faridabadnews24 Two accused arrested in the case of cheating with the operators of Dhaba and hotels in the name of getting cheap refund by becoming employees of Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.