Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जल्द उत्तर भारत में कर सकता है एंट्री, बस थोड़ा सा इंतजार और, इन इलाकों तक पहुंच गया है मानसून

जल्द उत्तर भारत में कर सकता है एंट्री, बस थोड़ा सा इंतजार और, इन इलाकों तक पहुंच गया है मानसून

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

Monsoon Updates: मंगलवार को तेज गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने निकाल दिए. गर्मी की वजह से अब पंखे-कूलर भी जवाब देने लगे हैं और उनके आगे बैठकर भी पसीना नहीं सूख पा रहा है. गर्मी से तप रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार है. मौसम विभाग (IMD) ने मानसून (Monsoon) के आगमन को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है.

 

गुजरात में 5 दिनों तक जमकर बारिश

आईएमडी के अधिकारी एम. मोहंती ने बताया कि मानसून (Monsoon) गुजरात पहुंच गया है. अगले 5 दिनों तक राज्य में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. उन्होंने कहा कि इस पूरे मानसून सीजन में देश में 96 से 104 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि पूर्वी भारत के बड़े हिस्से, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, तमिलनाडु समेत बाकी इलाकों में मानसून तेजी से आएगा. ऐसा होने से  दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने में पूर्वोत्तर से मदद मिल सकती है.

 

 

तेज स्पीड से आगे बढ़ रहा मानसून

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक जब मानसून (Monsoon) तेज स्पीड के साथ आगे बढ़ता है तो उन इलाकों में कई घंटे तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना होती है. ऐसा होने पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने का डर रहता है. फिलहाल उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और मानसून अपनी तय रफ्तार से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है.

 

 

पूर्वोत्तर भारत में अगले 3 दिनों में मानसून की एंट्री

अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के कुछ हिस्से, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, संपूर्ण उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों में बाद 2-3 दिनों बाद मानसून एंट्री कर लेगा. वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम यूपी की बात करें तो यहां पर 25 जून तक मानसून (Monsoon) पहुंच सकता है. हालांकि पश्चिम विक्षोभ की वजह से 16-17 जून को बारिश के आसार बने हुए हैं. ऐसी आकस्मिक बारिश 25 जून से पहले और हो सकती है.

 

 

यूपी के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में यूपी के बड़े हिस्से में बारिश हो सकती है. विभाग ने यूपी के 32 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. इनमें पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक के कई जिले शामिल हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनके नाम मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, बनारस, भदोही, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया और आजमगढ़ हैं.

 

 

source news : zeenews

Can enter North India soon faridabadnews faridabadnews24 just wait a little more monsoon has reached these areas
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.