Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 1500 लोगों पर केस, 84 हिरासत में, अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ पर हरियाणा सरकार सख्त

1500 लोगों पर केस, 84 हिरासत में, अग्निपथ योजना के विरोध में तोड़फोड़ पर हरियाणा सरकार सख्त

faridabadnews24By faridabadnews24June 18, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

नई दिल्ली/हिसार: हरियाणा के एनसीआर जिलों सहित राज्‍य के अन्‍य सािानों पर अग्निपथ योजना के विरोध मेंंप्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों पर हरियाणा सरकार और पुलिस सख्त हो गई है। पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में उपद्रव, पुलिस हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और जींद में पुलिसकर्मियों पर हमले के मामलों 1500 प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि प्रदेश में 84 लोगों को हिरासत में लिए गए हैं।

 

जींद में रेलवे ट्रैक जाम करने पर 18 हिरासत में, पुलिस पर हमले में पांच गिरफ्तार 

पलवल जिले के कैंप व शहर थाना पुलिस ने 72 नामजद समेत 800 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। 16 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं होडल में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी मोड़ के निकट बृहस्पतिवार को अग्निपथ योजना के विरोध में किए गए प्रदर्शन और पुलिस टीम पर पथराव के मामले में पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजीव नागर की शिकायत पर सात नामजद उपद्रवी व 100 से अधिक लोगों के खिलाफ राजमार्ग जाम करने व हंगामा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रेवाड़ी जिले में अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रव करने वाले 350 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि पुलिस प्रशासन ने गुरुग्राम में 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद और बल्लभगढ़ उपमंडल में 50 प्रदर्शनकारी युवाओं पर मुकदमा करते हुए हिरासत में लिया है।

 

 

 

जींद में डीएसपी की गाड़ी के शीशे तोडे़, पांच गिरफ्तार, दो सौ पर केस

जींद में सुबह नौ बजे ही युवाओं ने नरवाना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 18 लोगों को हिरासत में लिया है। जींद में नए बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने डीएसपी की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। डिटेक्टिव स्टाफ में तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार को सिर में चोट आई। पांच अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की चोट लगी हैं। इसके अलावा उपद्रव के दौरान एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत ने गाड़ी नीचे छिपकर खुद को बचाया। डीएसपी व फायर ब्रिगेड की गाड़ी को युवाओं ने तोड़ दिया। सफीदों में भी युवाओं ने सड़क जाम कर रोष जताया। पुलिस ने जींद में 18 युवाओं को व नरवाना में एक युवक को हिरासत में लिया है। योजना को लेकर 21 को जाट धर्मशाला में होगी प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। अंबाला में स्टेशन पर अलर्ट है। जीआरपी व आरपीएफ ने सुबह और शाम को यहां फ्लैग मार्च किया। सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए यहां सुरक्षाकर्मियों के अवकाश रद कर दिए गए हैं।

 

 

 

– राज्य में रोहतक, जींद, पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले में कम से दस जगह हिंसा हुई।

– राज्य में एक भी ट्रेन नहीं जलाई गई।

– पांच जगह गाडि़यों में तोड़फोड़ हुई।

 

 

source news : jagran

 

 

84 in custody Case against 1500 people faridabadnews faridabadnews24 Haryana government strict on sabotage in protest against Agneepath scheme
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.