Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ वासियों को करोड़ों रुपये की धनराशि के विकास कार्यों की सौगात

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ वासियों को करोड़ों रुपये की धनराशि के विकास कार्यों की सौगात

faridabadnews24By faridabadnews24June 26, 2022No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद/बल्लभगढ़ ( मिथलेश मिश्रा ) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पं मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को बल्लभगढ़ वासियों को करोड़ों रुपए की धनराशि के विकास कार्यों की सौगातें दी है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज सुबह सबसे पहले सेक्टर- 55 पहुंचे और सेक्टर- 55 की मुख्य सड़क जो सोहना रोड से जेसीबी चौक व सेक्टर -25 ,सेक्टर- 58 और राजीव कालोनी को जाती है, उसका स्थानीय निवासियों और एनआईटी से विधायक नीरज शर्मा के हाथों नारियल फुड़वाकर कार्य शुरू करवाया। इस सड़क को हरियाणा शहरी प्राधिकरण द्वारा बनाया फोर लेन रोड बनाया जा रहा है, जो जल्दी बन कर तैयार होगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में करीब 110 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर चले हुए हैं। उसी के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के बनने से सबसे ज्यादा फायदा सेक्टर- 55 और औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को होगा। साथ ही साथ यह मुख्य सड़क एनआईटी बल्लभगढ़ के लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी।

 

 

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में सीवर की लाइन, पीने के पानी की लाइन के साथ आरएमसी सड़क के कार्य का भी स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तोड़कर के शिलान्यास किया और कहा कि जल्द ही यह विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जमकर ग्रांट दे रहे हैं। उसी का परिणाम है कि 2014 से पहले विकास कार्यों का बल्लभगढ़ में क्या हाल था और अब 2014 के बाद का बल्लभगढ़ कैसा है। उन्होंने विकास कार्य गिनवाते हुए कहा कि बल्लभगढ़ में करीब डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी आरएमसी की सड़के बनवाई गई हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय का निर्माण, महिला कॉलेज एवं सरकारी स्कूलों की भव्य इमारत के साथ साथ रेनीवेल योजना के तहत मिट्ठा पानी बल्लभगढ़ वासियों को दिया है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की लाइफ लाइन कहां जाने वाला मोहना रोड के साथ निकलने वाले नाले को भी आरएमसी से बनाया जा रहा है। यह नाला जल्द बनकर तैयार हो जाएगा । उन्होंने बताया कि नाली निर्माण में काफी अड़चनें आती है। इसलिए समय ज्यादा लगता है। फ्रेंड्स कॉलोनी जो भी विकास कार्य करवाने की कहेंगे। वह कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

 

 

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ के सेक्टर- 3 पहुंचे और वहां लगाए गए वैक्सीनेशन एवं दांत जांच शिविर का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्वयं भी अपने दांतों की जांच करवाई। इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा,भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा,निर्वतमान पार्षद जयवीर खटाना,मुकेश डागर,गुरमीत देओल,सुभाष लांबा,ईश्वरद्याल गोयल,धीरज,पारस जैन, अनिल, पूरन लाल शर्मा,रमेश भारद्वाज,वेदराम पंडित, जेसी कौशिक,जेपी मास्टर जगत भूरा,अनुराग गर्ग, दीपांसू अरोड़ा,जितेंद्र बंसल,रविभागत सहित सेक्टरो के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Cabinet Minister Moolchand Sharma presented development works worth crores of rupees to the residents of Ballabhgarh. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.