
फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के खिलाडिय़ों ने एक बार फिर विदेश में लहराया तिरंगा। दुबई में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में फरीदाबाद के चैंपियन स्टूडियों के खिलाडिय़ों ने प्रदर्शन किया है। ऐरा तालीकोटी दो स्वर्ण पदक के साथ भारत लौटी सारा साध दो स्वर्ण पदक, किमाया साध एक स्वर्ण एक रजत पदक, जसजीव कुकरेजा एक स्वर्ण पदक एक कांस्य पदक, जीवल कुकरेजा एक स्वर्ण पदक, जुहा कुरैशी एक रजत पदक, एक कांस्य पदक, अभिषेक रावत एक रजत पदक एक कांस्य पदक जीता। वहीं पूरी टीम 7 स्वर्ण, 3 रजत के साथ भारत लौटी है। कोच नितिन सिंह राणा को भी दुबई में बेस्ट कोच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है।
भारत वापसी पर बुडाकोन के कराटे कोच गणेश राजपूत, दिनेश कुमार, अनिरूद्ध चौधरी, अभिषेक कुमार, नितिन राना, रीतिका रावत, दीप्शिका, वैभव कुमार आदि ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी।
