Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक कुलदीप के आने से 5 फायदे होंगे भाजपा को, अगस्त में भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुलदीप विश्नोई

एक कुलदीप के आने से 5 फायदे होंगे भाजपा को, अगस्त में भाजपा में शामिल हो सकते हैं कुलदीप विश्नोई

faridabadnews24By faridabadnews24July 11, 2022No Comments8 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़ ।   किसी ने सही कहा है कि राजनीति में सुविधानुसार फैसले लिए जाते हैं। राजनीतिक दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी राजनीति और चुनाव के लिए माहौल बनाना जानती है माहौल बनाना ही राजनीति है। इस मामले में यदि हम आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई की बात करें तो उन्हें एक उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है। कुलदीप बिश्नोई का अब भारतीय जनता पार्टी में जाना लगभग निश्चित है और वे उस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं जिसे 2014 में विधानसभा चुनाव के वक्त उन्होंने धोखेबाजों की पार्टी बताया था और कहा था कि 6 बार धोखा दे चुके लोगों की फितरत बदल कैसे सकती है। ऐसे लोग हरियाणा की जनता के साथ न्याय नहीं कर सकते। परंतु उस समय कुलदीप को गठबंधन के बावजूद दरकिनार करने की भाजपा की कोशिश और योजना समय की जरूरत थी। ऐसी चीजों के लिए भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता विशेष तौर पर जाने जाते हैं। इससे पहले जब तक लोकसभा के चुनाव नहीं हुए और भाजपा की सरकार नहीं बनी थी तब तक बात और थी और जब मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए तो और । इसके बाद भाजपा को लगा कि अब हरियाणा में अकेले दम पर भी सरकार बनाई जा सकती है और भाजपा को जो ठीक लगा उसने भी वही किया ।

शायद इसी कारण हरियाणा में पहली बार भाजपा की ऐसी सरकार बनी कि किसी एक निर्दलीय विधायक के समर्थन की भी जरूरत नहीं पड़ी। हरियाणा की जनता ने बहुमत के नाम पर 46 विधायक ही नहीं दिए बल्कि 47 वां स्पीकर भी चुन कर दे दिया था। भाजपा के अपने 47 विधायक बनकर आए।इस चुनाव के परिणामों में एक खास बात यह देखने को मिली कि चौधरी भजन लाल के नाम का वोट बैंक भी भारतीय जनता पार्टी में शिफ्ट हो गया और वह आज भी भारतीय जनता पार्टी की ही बात करता नजर आ रहा है। यह समझने की बात है कि जैसे ही कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा करेंगे, कई बातें खुलकर सामने आ जा सकती हैं और हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। होगा क्या ! कुलदीप बिश्नोई अगस्त में प्रस्तावित हरियाणा विधानसभा के मानसून अधिवेशन में कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर सकते हैं। वे राष्ट्रपति के चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं करेंगे वह विधायक रहकर राष्ट्रपति चुनाव में भी मतदान करना चाहते हैं यह अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी की भी है। सब जानते हैं कि उनके भाजपा में शामिल होने के साथ ही उनकी विधायक के रुप में सदस्यता समाप्त हो जाएगी। उसके बाद 6 महीने के अंदर आदमपुर में उपचुनाव होगा जिसमें संभावना है कि कुलदीप बिश्नोई अपने पुत्र भव्य बिश्नोई को भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़वाएंगे। जाहिर है भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से ही होगा। अब कॉन्ग्रेस की बागडोर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में है और वे और उनके समर्थक आदमपुर में 50,000 से ज्यादा जाट मतदाताओं के होने की बात बार-बार करते हैं । कहने का मतलब यह है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी यहां अपना दम दिखाने का मौका मिलेगा और यह बात सामने आ जाएगी कि अब हरियाणा में कांग्रेस का होगा क्या। कुलदीप बिश्नोई के भारतीय जनता पार्टी में जाने से खुद उन्हें बेशक कम फायदा हो , परंतु भारतीय जनता पार्टी को कई फायदे होंगे। एक फायदा तो इसी बात का हो जाएगा कि इसके बाद जननायक जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाला निश्चित तौर पर भाजपा के दबाव में आ जाएंगे। आज हरियाणा के सबसे बड़े जिले हिसार में कई जगह जे जे पी का दबदबा दिखाई देता है लेकिन कुलदीप के आने के बाद एक और एक ग्यारह वाले फार्मूले पर हिसार में भारतीय जनता पार्टी काफी मजबूत हो जाएगी ।संभव है भाजपा हिसार की अधिकांश सीटों पर अकेले दम पर विजय श्री हासिल करने की स्थिति में आ जाए ।इससे सबसे ज्यादा नुकसान जेजेपी को होगा। यहां भाजपा द्वारा एक बड़ा राजनीतिक दाव पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंदर सिंह को लेकर भी चला जा सकता है । चौधरी बिरेंदर सिंह और भारतीय जनता पार्टी में अब जो कुछ चल रहा है उसे पूरा प्रदेश महसूस कर रहा है। जाहिर है भाजपा और उसके नेता शतरंज की चाल चलते हुए अगले लोकसभा चुनाव में हिसार से कुलदीप बिश्नोई को उम्मीदवार बना दे ।इसका मतलब चौधरी बिरेंदर सिंह को झटका देना और उनके पुत्र बृजेंद्र सिंह की टिकट काटना हो सकता है। इस उलटफेर से चौधरी बिरेंद सिंह और बृजेंद्र सिंह को  एक लाभ उचाना विधानसभा क्षेत्र में हो सकता है। वह तब जब बीजेपी और जेजेपी अलग अलग हो गए तो।

 कुलदीप बिश्नोई को भारतीय जनता पार्टी 2023 में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी इस्तेमाल करेगी। बिश्नोई बाहुल्य विधानसभा सीटों पर कुलदीप बिश्नोई स्टार प्रचारक के रूप में इस्तेमाल किए जा सकेंगे और इससे भारतीय जनता पार्टी को निश्चित तौर पर लाभ होगा। यदि उपचुनाव हुआ, भव्य बिश्नोई विधायक बने तो उन्हें भारतीय जनता पार्टी मंत्री बनाने का फैसला ले सकती है। इसके बावजूद भी कि सरकार में अकेले हिसार जिले से तीन लोग हो जाएंगे। मंत्री कमल गुप्ता डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और तीसरे भव्य विश्नोई। उसके बाद कुलदीप बिश्नोई भी यह कहने की स्थिति में आ जाएंगे कि उनके पिता चौधरी भजन लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं, उनके बड़े भाई उप मुख्यमंत्री रहे हैं और उनका बेटा हरियाणा में मंत्री रहा है। ऐसा हुआ तो वे यह कहने की स्थिति में भी आ जाएंगे की उनके पिता उनकी माता उनका भाई उनकी पत्नी वे खुद और उनका बेटा एक या अधिक बार कहीं ना कहीं से विधायक रहे हैं । मतलब सारा परिवार विधायक रह चुका है। आजकल एक और विषय पर भी चर्चा होती है और वह यह है कि चंद्रमोहन का क्या होगा। इस पर लोग आमतौर पर यह कहते हैं कि पहली बात तो चंद्रमोहन कांग्रेस छोड़ने वाले नहीं हैं और यदि ऐसा कुछ होता है और वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हैं तो वह अपनी टिकट की गारंटी चाहेंगे और हल्का भी पंचकूला नहीं कालका मांगेंगे। लेकिन अभी नहीं लगता कि कुलदीप बिश्नोई चंद्रमोहन के लिए इस तरह की कोई लड़ाई लड़ेंगे और लड़ेंगे भी तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें इस मामले में कोई अहमियत देगी । जहां तक कालका का सवाल है , बेशक चुनाव हार गई है कालका में भाजपा के पास लतिका शर्मा के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार उपलब्ध है। इसलिए आम धारणा यही है कि पहले तो चंद्रमोहन भाजपा में जाने वाले ही नहीं हैं 

 

 

 

 

दूसरे भाजपा उनकी इस तरह की शर्तें मान लेगी, इसमें संदेह है। चंद्रमोहन नलवा से भी चुनाव लड़ चुके हैं उनके पास एक विकल्प नलवा भी हो सकता है लेकिन नलवा से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भाजपा के विधायक हैं। दूसरी तरफ जानकार इस बात का दावा कर रहे हैं कि कुलदीप बिश्नोई अपने , अपने पुत्र और अपनी पत्नी के बारे में ही सोचने विचारने तक सीमित हैं ।इस मामले में उन्हें चंद्रमोहन से कोई खास लेना-देना नहीं है। अंत में एक बात बड़े दावे से कही जा सकती है कि कुलदीप बिश्नोई के आने से भारतीय जनता पार्टी जिस गेम प्लान पर काम करेगी उसका मतलब हरियाणा में सरकार बनाने की उसकी हैट्रिक से होगा । ऐसा करके भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश में कांग्रेस को कमजोर करने के अपने मकसद में भी कामयाब हो जाएंगे सब जानते हैं कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी उन नेताओं के कारण भी मजबूत है जो कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इनमें राव इंद्रजीत सिंह रमेश कौशिक डॉ अरविंद शर्मा सांसद धर्मवीर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बिरेंदर सिंह आदि के नाम लिए जा सकते हैं अब इस कड़ी में जब कुलदीप बिश्नोई का नाम जुड़ेगा तो यह भी कहा जाएगा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उपरोक्त सभी नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल और उनके पुत्र कुलदीप बिश्नोई की भी कॉन्ग्रेस छुड़वा दी। क्योंकि कुलदीप बिश्नोई के आने के बाद हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी का गैर जाट वोट बैंक में दखल और हस्तक्षेप काफी बढ़ जाएगा और सब जानते हैं कि यही वह वोट बैंक है जो हरियाणा में सरकार बनाने बिगाड़ने का काम करता है। एक नई बात यह भी है कि अब भारतीय जनता पार्टी कुलदीप बिश्नोई के बाद विनोद शर्मा को भी अपने साथ जोड़ लेगी ।इससे अंबाला लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। यह फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल को और मजबूत बना देगा ।

 

NEWS SOURCE : deshkaltak

 

BJP will get 5 benefits from the arrival of one Kuldeep faridabadnews faridabadnews24 Kuldeep Vishnoi may join BJP in August
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.