Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऊपर से मोटी कमाई भी, ऐसे मिलेगी हमेशा मुफ्त बिजली, खूब चलाएं AC-पंखे

ऊपर से मोटी कमाई भी, ऐसे मिलेगी हमेशा मुफ्त बिजली, खूब चलाएं AC-पंखे

faridabadnews24By faridabadnews24July 15, 2022No Comments4 Mins Read

बदलती परिस्थितियों के साथ में हर देश की ऊर्जा जरूरतें (Energy Needs) भी बदल रही हैं. भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाओं (Emerging Economies) की ऊर्जा जरूरतें अधिक तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन तेल व गैस के मामले में आयात (India Oil&Gas Import) पर निर्भरता काफी ज्यादा है. इन कारणों से भारत सरकार ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों (Traditional Energy Sources) के बजाय वैकल्पिक स्रोतों पर खूब जोर दे रही है. सरकार डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol) की खपत कम कर इम्पोर्ट बिल (India Import Bill) कम करना चाहती है.

 

 

इससे देश को विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) के मामले में तो फायदा होगा ही, साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) में भी मदद मिलगी. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने साल 2030 तक 40 फीसदी बिजली का उत्पादन गैर-पारंपरिक तरीकों से करने का लक्ष्य तय किया है. सरकार ने इस साल के अंत तक सौर ऊर्जा (Solar Energy) से 100 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य भी रखा है, जिसमें से 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन छतों पर सोलर पैनल लगाकर करने की योजना है. लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार घर की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी दे रही है.

 

 

 

बचत के साथ कमाई कराने वाला इन्वेस्टमेंट

यह योजना (Solar Rooftop Subsidy Scheme) आम लोगों के लिए कई लिहाज से फायदेमंद है. सबसे पहले तो इस स्कीम के तहत सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाने से खर्च कम आता है, क्योंकि इसका एक हिस्सा सरकार से सब्सिडी के तौर पर मिल जाता है. केंद्र सरकार के अलावा कई राज्य सरकारें अपनी ओर से अतिरिक्त सब्सिडी (Solar Panel Subsidy) भी दे रही हैं. दूसरी ओर सोलर पैनल लग जाने से बिजली बिल का झंझट समाप्त हो जाता है. आपके घर में रोजाना इस्तेमाल के लायक बिजली आपकी छत पर ही सोलर पैनल से तैयार हो जाती है. इसका तीसरा फायदा यह है कि इस स्कीम में कमाने के भी मौके मिलते हैं. अगर घर की छत पर लगे सोलर पैनल आपकी जरूरत से ज्यादा बिजली बना रहे हैं, तो बिजली वितरण कंपनियां आपसे ये खरीद लेंगी. इस तरह देखें तो सोलर रूफटॉप सब्सिडी स्कीम एक साथ तीन-तीन जबरदस्त फायदे देती है. यह एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है, जो तत्काल बचत (Savings) तो कराता ही है, इसके साथ-साथ इनकम (Income) की भी व्यवस्था कर देता है.

 

 

 

कुछ ही समय में हो जाएगी पूरी लागत वसूल

आम तौर पर किसी घर के लिए 2-4kW का सोलर पैनल पर्याप्त होता है. इससे बड़े आराम से एक एसी, 2-4 पंखे, एक फ्रिज, 6-8 LED लाइटें, 1 पानी की मोटर और टीवी जैसी चीजें यूज की जा सकती हैं. अब मान लीजिए कि आप उत्तर प्रदेश (Solar Rooftop Scheme UP) में रहते हैं और आपकी छत 1000 वर्ग फीट की है. अगर आप आधी छत यानी 500 वर्ग फीट में सोलर पैनल लगवाते हैं तो प्लांट की क्षमता 4.6kW की होगी.

 

 

 

 

इसमें टोटल खर्च 1.88 लाख रुपये बैठेगा, जो सब्सिडी के बाद कम होकर 1.26 लाख रुपये रह जाएगा. अब इससे आपको कितनी बचत होगी, ये जान लेते हैं. अपने घर की सारी जरूरतें सोलर पैनल से पूरा करने पर आपको हर महीने करीब 4,232 रुपये के बिजली बिल की बचत होगी. साल भर के हिसाब से बचत 50,784 रुपये हो जाती है. यानी ढाई साल में ही आपकी पूरी लागत वसूल हो जाएगी. 25 साल में आपकी टोटल बचत करीब 12.70 लाख रुपये हो जाएगी.

इस स्कीम में सरकार भी देती है सब्सिडी

 

 

 

अगर आपकी खपत कम है तो आप छोटा प्लांट भी लगवा सकते हैं. अगर आप 2kW का सोलर पैनल लगवाते हैं तो इसका खर्च लगभग 1.20 लाख रुपये आएगा. सरकार की ओर से 3 किलोवाट तक का सोलर रूफटॉप पैनल लगवाने पर 40 फीसदी तक की सब्सिडी मिलती है. ऐसे में आपकी लागत घटकर 72 हजार रुपये रह जाएगी और सरकार की ओर से आपको 48,000 रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी. सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए आपको इसकी अधिकारिक वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं l

 

 

NEWS SOURCE : nigamratejob

Big earnings from above too faridabadnews faridabadnews24 run plenty of AC-fans will always get free electricity like this
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.