Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लगातार चौथे दिए आए 20 हजार से ज्यादा केस, देश में कोरोना की रफ्तार जारी

लगातार चौथे दिए आए 20 हजार से ज्यादा केस, देश में कोरोना की रफ्तार जारी

faridabadnews24By faridabadnews24July 17, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

India Covid Update 17th July: देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. आज लगातार चौथे दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. पिछले 24 घंटों में कोविड के कुल 20,528 केस सामने आए हैं. इस दौरान 49 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई. इस बीच भारत एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने जा रहा है. भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में 199 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और आज 200 करोड़ का आंकड़ा पार हो सकता है.

 

 

 

एक्टिव केस बढ़कर डेढ़ लाख के करीब

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,528 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,37,50,599 हुई और संक्रमण से 49 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,709 हुई. वहीं, देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 1,40,760 से बढ़कर 1,43,449 हुई.

 

 

 

महाराष्ट्र में कोविड मामलों में कमी

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,382 नए मामले सामने आये और आठ मरीजों की मौत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या 80,17,205 पहुंच गई है जबकि संक्रमण के कारण 1,48,023 मरीजों की मौत हो चुकी है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में जुलाई के पहले 15 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक आंकड़ों में कमी आई है, लेकिन आंकड़ों से पता चलता है कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है. जनवरी 2022 में ओमीक्रोन स्वरूप के कारण मामले बढ़े थे और पूरे महीने में 10,37,080 मामले सामने आए. फरवरी में यह संख्या घटकर 1,44,596 रह गई और बाद में मई में केवल 9,354 मामले सामने आने के साथ इसमें भारी कमी आई.

 

 

 

देश में ऐसे बढ़े कोरोना केस

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

 

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 More than 20 thousand cases were given for the fourth consecutive time the pace of corona continues in the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.