
Sukanya Samriddhi Yojana: सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं लाती है। इसमें से सुकन्या समृद्धि योजना काफी पॉपुलर है। इस योजना के तहत बेहद कम बचत के साथ शानदार रिटर्न मिलता है। जिससे आप अपनी बेटी के भविष्य को एक नया दिशा दे सकते हैं। इस योजना के तहत रोजाना महज 1 रूपये बचाना होगा और मैच्योरिटी के समय एक बड़ी रकम दिए जाएंगे। इसमें मात्र 250 रूपये के साथ खोल सकते हैं।
ऐसे में यदि आप डेली के 1 रूपये बचाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। साथी इसमें निवेश की अधिकतम राशि तय की गई है। यानी कोई भी डेढ़ लाख से ऊपर निवेश नहीं कर सकता है। Also Read – इन महिलाओं के खाते में सरकार भेजेगी 5-5 हजार रु, चेक करें आपको मिलेंगे या नहीं इनकम टैक्स छूट के साथ 9.2 फीसदी तक ब्याज सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर 7.6 फीसदी दर से ब्याज मिलता है। जिसमें इनकम टैक्स छूट के साथ 9.2 फीसदी तक ब्याज मिला है। इस योजना की खास बात यह है बेटी की 8 साल की उम्र होने पर उसकी पढ़ाई के लिए योजना से 50 फीसदी तक रुपया निकाला जा सकता है। जिससे बच्ची को उच्च शिक्षा में आर्थिक दिक्कत न हो।
यह योजना आपकी बेटी के लिए एक बेहतर विकल्प है। योजना के तहत इस प्रकार खोले खाता इस योजना के तहत आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खाता खोल सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के 10 साल के उम्र के भीतर खाता खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के बाद बालिका को 21 साल की होने तक या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है।
NEWS SOURCE : chopaltv
