Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पाकिस्तान से की गई पोस्ट में लिखा- अगला नंबर बापू का, सिद्धू मूसेवाला के पिता को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी

पाकिस्तान से की गई पोस्ट में लिखा- अगला नंबर बापू का, सिद्धू मूसेवाला के पिता को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24July 23, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी सिंह को पाकिस्तान से मिली है. पोस्ट में लिखा है- ‘अगला नंबर बापू का’. मूसेवाला के पिता ने धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी है. जानकारी के मुताबिक, बलकौर सिंह को पाकिस्तान के एक नंबर से इंस्टाग्राम पर धमकी भरा संदेश मिला है. मूसेवाला के पिता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि इस मामले में कोई पंजाब पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

 

मालूम हो कि पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. वहीं, अब उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि मूसेवाला के पिता ने धमकी मिलने के बाद कुछ दिनों के लिए गांव से कहीं बाहर चले गए हैं. सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में इसकी जानकारी दी गई थी. इसमें कहा गया था कि मूसेवाला के माता-पिता कुछ दिनों के लिए गांव में नहीं हैं, इसलिए उनसे मिलने वाले निराश न हों.

मूसेवाला के पिता ने किया अस्पताल का दौरा, मारे गए गैंगस्टर की पहचान की

अमृतसर के होशियार नगर गांव में पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे जाने के एक दिन बाद पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आरोपियों की पहचान करने के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल का दौरा किया. शवों की पहचान के बाद बलकौर सिंह ने कहा, ‘पंजाब पुलिस ने अच्छा काम किया है. इस तरह की कार्रवाई जारी रहनी चाहिए. यह तो केवल एक शुरुआत है. यह एक लंबी लड़ाई है.’ सिंह ने आगे कहा इन दोनों की हत्या के बाद भी मेरा बेटा तो वापस नहीं आएगा.

मुठभेड़ में मूसेवाला के हत्यारे ढेर

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो गैंगस्टर को पंजाब पुलिस ने मार गिराया. अमृतसर के एक गांव में पंजाब पुलिस के साथ करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए. पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और एक पत्रकार भी घायल हुआ. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान ने अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा मारे गए.

उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ पांच घंटे तक चली जो शाम चार बजे समाप्त हुई . उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ भारी गोलीबारी में दोनों मारे गए. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की अगुवाई करने वाले बान ने बताया कि दोनों के पास से एक एके-47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है. अधिकारी ने बताया कि एक बैग भी बरामद किया गया है लेकिन फोरेंसिक विभाग उसकी जांच करेगी

 

 

NEWS SOURCE : tv9hindi

faridabadnews faridabadnews24 Sidhu Musewala's father received death threats on Instagram Written in a post from Pakistan - Next number of Bapu
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.