Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

faridabadnews24By faridabadnews24July 24, 2022No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद, 24 जुलाई। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला प्रशासन कार फ्री डे पर साइकिल यात्रा करके बुधवार को फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित करके जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देश शान हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तथा इमारत पर 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। फरीदाबाद में सात लाख घरों और एक लाख अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरायेगा।

 

 

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में देश में स्वतंत्रता 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ’हर घर तिरंगा’ अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला में लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएसआर के जरिए राष्ट्रीय ध्वजों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की आन बान और शान राष्ट्रीय ध्वज हर घर तिरंगा अभियान को एक जन अभियान बनाया जाएगा और उसमें सरकार के साथ साथ धार्मिक, सामाजिक, गैर सरकारी संस्थाओं, राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों सहित आम जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों के साथ साथ सरकारी व निजी भवनों, फैक्ट्रियों, दुकानों,विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, अस्पतालों सहित तमाम प्रतिष्ठानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

 

 

 

जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, एनजीओज और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा अभियान के साथ जोड़कर देशभक्ति का जजबा पैदा करने के लिए इस अभियान को जिला फरीदाबाद में सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा मैराथन, साईकिल रैली व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे । ताकि आमजन को इसमें भागीदार बनाया जा सके। इस अभियान के सफल आयोजन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला उपायुक्त ने आगे बताया कि सरकारी कर्मचारियों के घरों के साथ साथ सरकारी भवनों सहित सभी घरों और अन्य प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक देश की आन बान और शान तिरंगा अवश्य लहराया जाएगा। डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिला फरीदाबाद में लगभग 7 लाख घरों अन्य एक लाख प्रतिष्ठानों सहित सभी राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों सहित तमाम बिल्डिंग पर तिरंगा लहराएगा।

 

 

डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 7 लाख घर है, जिसमें से 55000 ग्रामीण क्षेत्रों में और बाकी शहरी बल्लभगढ़, फरीदाबाद,बड़खल क्षेत्र में है। डीसी जितेन्द्र यादव ने झंडो की व्यवस्था के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। झंडो के लिए आवश्यक फंड की सीएसआर के माध्यम से व्यवस्था करने के लिए औद्योगिक संगठनों से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा गैर सरकारी संगठनों और राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भी हर घर तिरंगा अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इस अभियान बेहतर क्रियान्वयन करके सफल बनाया जा सके।
faridabadnews faridabadnews24 the tricolor will be hoisted on every house and building from August 13 to 15. Under the Desh Shaan Har Ghar tricolor campaign
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.