Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: कांग्रेस का दामन छोड़ भूपेंद्र नागर ने थामा आप का दामन

फरीदाबाद: कांग्रेस का दामन छोड़ भूपेंद्र नागर ने थामा आप का दामन

faridabadnews24By faridabadnews24July 26, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) काग्रेंस नेता भूपेंद्र नागर ने आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉक्टर अशोक तंवर, दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष बीर सिंह सरपंच एवं जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना के नेतृत्व में सेक्टर 46 स्थित अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की टोपी पहनकर सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बडखल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राकेश भड़ाना, जिला सचिव भीम यादव, हंसराज दायमा, एन.के. गुप्ता, प्ररीक्षित सिंह, चौ. मानसिंह, अरविंद सिंह, अजुर्न यादव, पुरुशोत्तम शर्मा, सुभाष बैसोया एवं अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी हरियाणा के सह प्रभारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह से दिल्ली की आम जनता के लिए अलग तरह से नीतियां बनाई। उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा के साथ बिजली को फ्री देने की योजना बनाई जिससे लोगों में विश्वास पैदा हुआ। इसी विश्वास पर आम जनता सरकार बनाती है।

 

 

 

उन्होने कहा की दिल्ली के कामों से प्रभावित होकर व जिस तरह से पंजाब में परिणाम आए उन सबको देख भूपेंद्र नागर पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं जिसमें मेहनती, ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है, बल्कि जो चापलूस और चतुर, चालाक लोग हैं उसी का पार्टी में मान सम्मान होता है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अशोंक तंवर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा और कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी में काम करने वाला हर नेता और कार्यकर्ता जिसकी विचारधारा आम आदमी पार्टी के साथ मिलती है, का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। आने वाले समय में कई और बड़े चेहरे आप से जुड़ेंगे। उन्होने कहा की जो लोग कांग्रेस-बीजेपी में रहते हुए भी लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहते थे, लेकिन वहां रहकर ऐसा नहीं कर सके ऐसे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा सरकार सत्ता के बावजूद भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। जबकि दिल्ली में सिर्फ सात साल में अरविंद केजरीवाल की सरकार में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है।

 

 

इससे प्रभावित होकर ही लोग आप में रहे हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष ने कहा प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढता जा रहा है और हरियाणा में दूसरी पार्टियों के दिग्गज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नगर निगम चुनावों में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धरमबीर भड़ाना एवं वरिष्ठ आप नेता राकेश भड़ाना ने संयुक्त रूप से कहा कि आज फरीदाबाद की जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, गुंडागर्दी, बेरोजगारी, पानी, बिजली, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से आहत है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर शहर को लूटने का काम किया है। आम आदमी पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Bhupendra Nagar joined AAP Faridabad: Leaving Congress faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.