Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सभी को दिए निगरानी रखने के आदेश, दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स मरीज के संपर्क में आए 13 लोगों का पता चला

सभी को दिए निगरानी रखने के आदेश, दिल्ली में मिले मंकीपॉक्स मरीज के संपर्क में आए 13 लोगों का पता चला

faridabadnews24By faridabadnews24July 26, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: दिल्ली में एक 34 वर्षीय व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार तेलंगाना में 5वां संदिग्ध मरीज मिला। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मरीज की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहा है। इससे पहले केरल में मंकीपॉक्स के 3 मामले सामने आए थे।

 

 

दिल्ली में सामने आए मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पहले मरीजके संपर्क में आए 13 लोगों का भी पता लगा लिया गया है। हालांकि उनमें अभी तक लक्षण नहीं दिखे हैं। सभी को स्वयं निगरानी रखने के लिए कहा गया है।  रविवार दिल्ली में मंकीपॉक्स के मरीज मिलने के बाद तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक संदिग्ध मरीज मिला। यहां के इंदिरानगर कॉलोनी के 40 वर्षीय व्यक्ति को हैदराबाद के फीवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि यह शख्स कुवैत से 6 जुलाई को आया था और 20 जुलाई को इसे बुखार आने लगा। इसके बाद शख्स के शरीर पर 23 जुलाई को चकत्ते पड़ने लगे जिसके बाद उसे कामारेड्डी जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

वहीं केरल, दिल्ली और तेलांगना में केस आने के बाद अब  महाराष्ट्र ने भी सोमवार को अलर्ट जारी कर दिया। महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को मंकीपॉक्स अलर्ट जारी करते हुए जिला प्रशासन को निगरानी बढ़ाने के लिए कह दिया है।   तो इसके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को दिल्ली सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक में मंकीपॉक्स स्थिति की समीक्षा की। सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में महामारी की स्थिति में इससे निपटने के लिए सरकार की तैयारियों की समीक्षा की।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

13 people who came in contact with monkeypox patient found in Delhi detected faridabadnews faridabadnews24 Orders given to all
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.