
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) माल एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण से संदर्भित मंत्रियों के समूह के संयोजक बनाए गए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जजपा इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने उनके दिल्ली स्थित निवास पर जाकर बधाई दी। रवि शर्मा ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को संयेाजक बनाए जाना एक अच्छा निर्णय है क्योकि वो युवा के साथ साथ शिक्षित है और उनका हर निर्णय देश व प्रदेश की भलाई के लिए होता है। उन्होनें कहा कि दुष्यंत चौटाला की काबलियत का हर कोई कायल है और उनकी काबलियत प्रदेश व देश के विकास में काम आए इस लिए उन्हें इस पद से नवाजा गया है। रवि शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दुश्यंत चौटाला का देश ही नहीं विदेशो में भी गूजेगा।
