
फरीदाबाद : मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी के बनैर तले में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ताओं ने फरीदाबाद शहर विधानसभा 89 में सैकड़ो कार्यकताओं ने हल्ला बोला प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवेश मेहता के संयोजन में पहले सभी कार्यकर्ता सेक्टर-28-29 सब्जी मंडी चौक पर एकत्रित हुए। जहां से वे एक विशाल जलूस के रूप में ओल्ड फरीदाबाद की बाजार से होते हुए नारेबाजी करते हुए दमनकारी नीतियों और भ्रष्ट्राचार की पोल खेलते जैसे नारों से शहरभर में घूमें। मार्किट के दुकानदारंों ने भी आप पार्टी के नेताओं को फूल मालाओं से स्वागत किया। वहीं मार्किट में ही कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीब जनता की जीएसटी के चाबुक से इस भाजपा सरकार ने ऐसी कमर तोड़ी है। इस अवसर पर प्रवेश मेहता ने कहा कि भाजपा राज में भष्ट्राचार के सारे रिकार्ड तोडकऱ रख दिए है। जिसके राज में काम हुए बगैर ही जनता के टैक्स का करोड़ों रूपएं की बंदर बाट हुई है।
वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के साउथ जोन अध्यक्ष अमन गोयल ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर कहा कि फरीदाबाद की जनता को स्मार्ट सिटी के झूठे सब्जबाग दिखाए गए, लेकिन असलियत देखनी है तो फरीदाबाद शहर की सडक़ों का हाल देखा जहां बरसात का पनी भरा होने से यह तक पता नहीं चलता कि सडक़ में खड्डे य फिर खड्डों में सडक़ हैं। कुछ समय की बरसात से आवागमन रूक जाता है और किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इस मौके पर पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी राजेंद्र शर्मा,रूकी सिलानी, सुमनचंद जैन,विनोद भाटी, भीम यादव, खैमी ठाकुर, सुगमचन्द जैन, हंसराज दायमा, राकेश भड़ाना वरिष्ठ नेता, गुलशन बग्गा, वाई के शर्मा, बहन काजल, लखनिन्द्र लक्खा, चन्द्रमा नौटियाल, लक्ष्मीनारयण सैनी, प्रमोद मनोचा, जवाहर सिंह,र वि डूडेजा, उमासागर, बृजेश नागर, विनोद भाटी, अरुण यादव, अमन गोयल व चचंल सिंह मौजूद थे।
