Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 300 यूनिट बिजली और 100-100 गज के प्लाट मुफ्त देने का वादा, हरियाणा कांग्रेस चिंतन शिविर में कई अहम फैसले

300 यूनिट बिजली और 100-100 गज के प्लाट मुफ्त देने का वादा, हरियाणा कांग्रेस चिंतन शिविर में कई अहम फैसले

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा कांग्रेस के चिंतन शिविर में प्रदेश की जनता को भविष्य के सपने दिखाते हुए कई लुभावने वादे किए गए। प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने गरीबों का दिल जीतने की कोशिश की। उन्हें 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 100-100 गज के प्लाट देने का वादा किया गया। साथ ही बुजुर्गों को 6000 रुपये महीना पेंशन देने की भी बात कही गई है। चिंतन शिविर में कांग्रेस के सभी नेताओं ने इन प्रस्तावों पर अपनी सहमति दी। पदक विजेता खिलाड़ियों को फिर से उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। इस शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक सभी विधायकों ने भागीदारी की।चिंतन शिविर के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जातिगत जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर क्रीमीलेयर की लिमिट को 6 से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा, ताकि पिछड़ों को आरक्षण का उचित लाभ प्राप्त हो सके।

 

उन्होंने कहा कि वह सत्ता परिवर्तन के संघर्ष को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी विनम्रता के साथ उसे स्वीकार करते हैं। हुड्डा ने चिंतन शिविर में मौजूद तमाम पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सबको मिलकर खुश और खुशहाल हरियाणा बनाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। घर पर बैठकर क्रांति संभव नहीं है। हमें बदले की नहीं, बल्कि सरकार बदलने की भावना मन में रखकर आगे बढ़ना है।  हुड्डा ने चिंतन शिविर में पेश किए गए महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, जर्जर अर्थव्यवस्था, भ्रष्टाचार, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण समेत अलग-अलग मुद्दों पर पेश किए गए प्रस्तावों की सराहना की उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव साबित करते हैं कि कांग्रेस नेताओं के मन में प्रदेश की समस्याओं के प्रति टीस है। इसलिए वह हरियाणा की हालत पर चिंतन के लिए इस शिविर में इकट्ठा हुए हैं। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा समेत कई नेताओं ने शिविर में प्रस्ताव रखे, जिन्हें मंथन के बाद पास किया गया।

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने सभी को भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व गठबंधन सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की विदाई तक वह आराम से नहीं बैठेंगे। अगस्त महीने में पार्टी का मजबूत और विस्तृत संगठन जनता के सामने होगा। सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में पद दिया जाएगा। उदयभान ने कहा कि मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करना आज जनता की मांग है और लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद लगाए हुए हैं। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को आजादी और संविधान की सौगात दी। इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी भी कांग्रेस पार्टी की है, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जिम्मेदारी के साथ लोगों के बीच में जाना होगा।

 

हरियाणा दिवस पर हरियाणा बचाओ अभियान

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का प्रस्ताव चिंतन शिविर में रखा। शिविर में वह पथदर्शक की भूमिका में भी नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा ने शिविर में प्रस्ताव रखा कि एक नवंबर ‘हरियाणा दिवस’ से ‘हरियाणा बचाओ अभियान’ शुरू किया जाए। इसके अंतर्गत हरियाणा के सभी 90 विधानसभा हलकों में कांग्रेस की जनसभाएं होंगी। इस प्रस्ताव का सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

 

विधायकों के इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

चिंतिन शिविर में आए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हरियाणा को बचाने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने शिविर में राजनीतिक प्रस्ताव, विधायक आफताब अहमद ने महंगाई, आर्थिक मुद्दों पर विधायक राव दानसिंह, सामाजिक न्याय (दलित, पिछड़े, महिला और अल्पसंख्यक) मुद्दों पर गीता भुक्कल, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जगबीर मलिक, कृषि सुधारों पर डा. रघुवीर कादियान, युवा व बेरोजगारी विषय पर शीशपाल केहरवाला और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीरज शर्मा ने प्रस्ताव पेश किए। अलग-अलग विधायकों ने इन प्रस्तावों का अनुमोदन किया। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया।

 

हरियाणा कांग्रेस ने यह तैयार किया आंदोलन का एजेंडा

  • आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पांच अगस्त को महंगाई के खिलाफ जिला मुख्यालयों और चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया जाएगा।
  • नौ से 15 अगस्त तक आजादी गौरव यात्रा की जाएगी। हरियाणा के प्रत्येक जिले में यह यात्रा पहुंचेगी।
  • अगस्त माह में जिला व ब्लाक स्तर तक हरियाणा में कांग्रेस का संगठन खड़ा होगा।
  • सितंबर-अक्टूबर महीने में हरियाणा के सभी 22 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे।
  • 28 अगस्त को यमुनानगर में ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम होगा।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 many important decisions in Haryana Congress Chintan Shivir Promise to provide 300 units of electricity and 100-100 yard plots free
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.