
जिले में सड़कों और गलियों में बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ने वाले युवकों के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस ने बुलेट बाइक को जब्त कर चालान शुरू कर दिया है। जिले में इस वर्ष जनवरी से लेकर 31 जुलाई तक दस हजार 308 वाहनों के चालान कर उनके मालिकों से करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। साथ ही 882 वाहनों को भी जब्त किया गया है। एसपी राजेश दुग्गल ने बुलेट बाइक पर पटाखा छोड़ कर हवाबाजी करने वालों को सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल पुलिस चालान किए जा रहे हैं, अगर लापरवाही नहीं रुकी तो पुलिस विभाग के पास आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का भी प्रावधान है।
भविष्य में जिला पुलिस इस बारे में अधिक सख्ती बरतेगी। पुलिस उक्त वाहन मालिकों से करीब एक करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। एसपी के आदेश अनुसार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत ट्रेफिक थाना प्रभारी हरी सिंह व विभिन्न थाना प्रभारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जुलाई माह में 1759 वाहनों के चालान कर दस लाख 81 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। जिनमें 25 पटाखा छोड़ने वाली बुलेट बाइक को इंपाउंड किया गया है। एसपी ने की आम जन से अपील एसपी राजेश दुग्गल ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालना करें और वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि पटाखा छोड़ने वाली बुलेट सामने आती है तो उसका नंबरनोट कर जिला पुलिस कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 8901929500, 01275-298065 पर नोट करवाकर जिला पुलिस का सहयोग करें, ताकि उन पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि जानकारी देतेने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
NEWS SOURCE : voiceoffaridabad
