Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा सरकार में विकास से महरूम हैं तिगांव क्षेत्रवासी : ललित नागर

भाजपा सरकार में विकास से महरूम हैं तिगांव क्षेत्रवासी : ललित नागर

faridabadnews24By faridabadnews24August 8, 2022Updated:August 8, 2022No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पल्ला के छज्जन नगर में आज स्थानीय निवासियों ने एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने शिरकत की और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पूर्व विधायक नागर को बताया कि उनकी कालोनी में ज्यादातर बिजली के खम्भे बदहाल है और कभी भी टूट सकते है, जिसके चलते यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है, इतना ही नहीं बल्कि लोगों के घरों तक बिजली के कनेक्शनों के लिए यहां स्थाई तारें भी नहीं है सभी ने अपनी तारें डाल रखी है वहीं नगर निगम ने यहां सीवर लाईन तो खोद दी, लेकिन उसे बंद नहीं किया, जिसके चलते यहां से आने वाले वाले लोगों और खासकर स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। वहीं पीने के पानी की भी उनके यहां कोई स्थाई सप्लाई नहीं है, लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदकर पीना पड़ता है लोगों ने बताया कि जलनिकासी का भी यहां कोई उचित समाधान नहीं है l

 

 

जिसके चलते यहां मामूली बरसात में कई-कई फुट पानी जमा हो जाता है। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार ने आठ सालों में देश व प्रदेश के लोगों को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी में हालात बद से बदत्तर है, सडक़ें टूटी पड़ी है, सीवरेज ओवरफ्लो है, मेनहॉलों पर ढक्कन नहीं है, पीने के लिए पानी नहीं है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास की बजाए भ्रष्टाचार के माध्यम से लोगों की खून पसीने की कमाई को हड़पने का काम किया है, जिसकी जवाबदेही जनता इस जनविरोधी सरकार से मांग रही है, लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। श्री नागर ने कहा कि जनता के समक्ष भाजपा सरकार का असली चेहरा उजागर हो चुका है और आने वाले चुनावों में इस जनता इस सरकार का बोरिया-बिस्तरा बांध इसे चलता करने का मन बना चुकी है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को लेकर वह जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत करके उन्हें दूर करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। मीटिंग मेें मन्नीलाल, रमेश चंद, जोगेंद्र सिंह, पंकज मास्टर जी, हीरा सिंह, भूपेन, कैलाश कुमार, नीरज कुमार, सोनू, टिंकू, इंद्रल सहित अनेकों स्थानीय लोग मौजूद थे।

faridabadnews24 The residents of Tigaon area are deprived of development in BJP government: Lalit Nagar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.